एक्सप्लोरर

Valentine's Day के मौके पर Google ने बनाया खास डूडल, हैमस्टर्स के जोड़े के जरिए प्यार का दिया संदेश

Happy Valentines Day 2022: दुनिया को प्यार का संदेश देने वाले संत वैलेंटाइन (Saint Valentine) की याद में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. प्रेमी युगल के लिए ये दिन बेहद ही खास है.

Google Doodle On Valentines Day: गूगल हर खास मौके पर अपने होमपेज पर डूडल (Doodle) बनाकर लोगों को विशेष संदेश देने की कोशिश करता है. दुनिया की अग्रणी सर्च इंजन गूगल (Google) ने वैलेंटाइन डे (Valentines Day) के मौके पर खास डूडल बनाकर लोगों को प्रेम का संदेश दिया है. गूगल ने इस बार डूडल में हैमस्टर्स (Hamsters) यानी कि खरगोश के जोड़े को डिजाइन किया है. सर्च इंजन दिग्गज गूगल ने बेहद ही यूनिक एनिमेटेड थ्री डी डूडल (Valentine Day 3D Doodle) दिखाया है. डूडल में दिखाया गया है कि हैमस्टर्स को जोड़े जो किसी तरह से भटक गए थे अब फिर से एक हो गए हैं. वैलेंटाइन डे के इस विशेष अवसर पर गूगल के इस डूडल में हैमस्टर्स के जोड़े के जरिए प्यार का संदेश दिया जा रहा है. 

वैलेंटाइन डे के मौके पर गूगल का खास डूडल

वैलेंटाइन डे के मौके पर दुनिया की अग्रणी सर्च इंजन Google की ओर से बनाया गया एनिमेटेड डूडल (Animated Doodle) बेहद ही प्यारा है. डूडल के जरिए ये भी संदेश देने की कोशिश की गई है कि जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं और कभी-कभी वो प्यार हर किसी को अचंभित कर देता है. डूडल लोगों को अपने प्यार को साझा करने के लिए दो छोटे हैम्स्टर्स को फिर से मिलाने का संदेश देता है. जो एक भूलभुलैया में एक दूसरे से अलग हो गए थे. गूगल ने अपने पेज पर लोगों को बताया है कि क्या आप उनके रास्ते को एक साथ जोड़ सकते हैं. एक बार पहेली पूरा हो जाने के बाद हैमस्टर्स बीच में एक बड़े हार्ट के आकार में फिर से जुड़ जाते हैं. यूजर्स गूगल के वैलेंटाइन डे के मौके पर बनाए गए डूडल को होमपेज पर जाकर देख और खेल सकते हैं.

संत वैलेंटाइन की याद में प्यार का संदेश

दुनिया को प्यार का संदेश देने वाले संत वैलेंटाइन (Saint Valentine) की याद में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. दुनिया के सभी प्रेमी युगल के लिए ये दिन बेहद ही खास मौके की तरह होता है. प्रेमी युगल वैलेंटाइन डे को प्यार का इजहार करने का दिन के तौर पर मनाते हैं. वसंत के आगाज के दौरान इस खास महीने में प्रकृति भी हरियाली और रंग बिरंगे फूलों के जरिए प्रेम और शांति का संदेश बांटती है. ऐसा माना जाता है कि वैलेंटाइन डे को मनाने की शुरुआत रोमन त्योहार लुपरकेलिया से हुई थी. दुनिया भर में लोग अपने दोस्तों, प्रियजनों के बीच मिठाई, चॉकलेट, फूलों और गिफ्ट का आदान-प्रदान भी करते हैं.

ये भी पढ़ें:

Watch: मजाक-मजाक में तेंदुए को परेशान कर रहा था शख्स, अगले ही पल मिल गया ये सबक

Watch: सिंगल्स को हौसला देने निकल पड़ा यह लड़का, 'Boyfriend on Rent' का पोस्टर लेकर घंटों रहा खड़ा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: ईरान ने खाड़ी देश पर दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिका ने तेहरान के 'ओगटे खान रेल' पुल पर किया अटैक
LIVE: ईरान ने खाड़ी देश पर दागीं मिसाइलें, अमेरिका ने तेहरान के 'ओगटे खान रेल' पुल पर किया अटैक
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर अब दी जा रही ये वॉर्निंग
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में गर्मी का नया रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर दी जा रही ये वॉर्निंग
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget