एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप के 25% ऑटो टैरिफ पर दुनियाभर के देशों का रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा

USA News: ट्रंप ने अमेरिका में कारों का उत्पादन बढ़ाने के लिए विदेश से आने वाली गाड़ियों पर 25% टैक्स लगाने का फैसला किया है. इस फैसले का जापान, यूरोपीय संघ, कनाडा और ब्रिटेन ने विरोध किया है

USA News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ऑटो आयात पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की. व्हाइट हाउस का कहना है कि इससे घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन इसका वैश्विक कार कंपनियों और व्यापार संबंधों पर असर पड़ सकता है.

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'इससे विकास होगा. हम 25% टैरिफ लागू करेंगे.' यह टैरिफ 3 अप्रैल से लागू होगा और इससे हर साल 100 बिलियन डॉलर की आय होने की उम्मीद है. हालांकि इससे कार कंपनियों की लागत बढ़ सकती है, नौकरियों पर असर पड़ सकता है और प्रभावित देश इसका जवाब भी दे सकते हैं. लेकिन ट्रंप का कहना है कि इस फैसले से अमेरिका में नई फैक्ट्रियां खुलेंगी और दूसरे देशों पर निर्भरता कम होगी. इसके बाद कई देशों का इसको लेकर रिएक्शन सामने आया है. 

जापान ने टैरिफ का कड़ा विरोध किया

जापान ने अमेरिका के नए 25% ऑटो टैरिफ की कड़ी आलोचना की है और इसे 'बेहद निराशाजनक' बताया है. सरकारी प्रवक्ता योशिमासा हयाशी ने अपनी निराशा जताई, जबकि प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने कहा कि जापान इसके जवाब में उचित कदम उठाने पर विचार कर रहा है.

अमेरिका के ऑटो उद्योग में सबसे बड़ा विदेशी निवेशक जापान को इस फैसले से बड़ा नुकसान होने की आशंका है. इशिबा ने कहा, 'जापान ने अमेरिका में बड़ा निवेश किया है और वहां नौकरियां भी पैदा की हैं, जो हर देश नहीं करता.'

यूरोपीय संघ ने टैरिफ पर जताई कड़ी नाराजगी

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने अमेरिका के 25% ऑटो टैरिफ की कड़ी आलोचना की और चेतावनी दी कि इससे व्यापारिक तनाव बढ़ सकता है. उन्होंने कहा, 'मुझे यूरोपीय कार निर्यात पर अमेरिका के इस फैसले पर गहरा अफसोस है.' उन्‍होंने यह भी कहा कि यूरोपीय संघ अपने आर्थिक हितों की रक्षा करेगा और बातचीत के जरिए समाधान निकालेगा. जर्मनी अमेरिका को सबसे ज्यादा कार निर्यात करने वाले देशों में से एक है, इसलिए यह फैसला वोक्सवैगन, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज-बेंज जैसी यूरोपीय कंपनियों को बड़ा झटका दे सकता है.

कनाडा ने टैरिफ को 'सीधा हमला' बताया

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका के 25% ऑटो टैरिफ को कनाडा की अर्थव्यवस्था और वहां के श्रमिकों पर सीधा हमला करार दिया. उन्होंने कहा, 'हम अपने श्रमिकों, कंपनियों और देश की रक्षा करेंगे.' कार्नी ने कनाडा की ऑटो इंडस्ट्री को सपोर्ट करने के लिए $1.4 बिलियन (करीब 11,600 करोड़ रुपये) के 'रणनीतिक प्रतिक्रिया कोष' की घोषणा की और संकेत दिया कि कनाडा भी जवाबी कदम उठा सकता है.

कनाडा के लिए ऑटो सेक्टर दूसरा सबसे बड़ा निर्यात क्षेत्र है और इसमें 600,000 से ज्यादा लोग काम करते हैं. ओंटारियो प्रांत के प्रमुख डग फोर्ड ने चेतावनी दी कि अगर ये टैरिफ लागू रहे तो अमेरिका और कनाडा, दोनों के ऑटो प्लांट बंद हो सकते हैं.

'अमेरिका-ब्रिटेन संबंधों को झटका'

ब्रिटेन की सोसायटी ऑफ मोटर मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स (SMMT) ने अमेरिका के 25% ऑटो टैरिफ की आलोचना की और चेतावनी दी कि इससे ब्रिटिश और अमेरिकी दोनों कंपनियों को नुकसान होगा. SMMT के मुख्य कार्यकारी माइक हॉवेस ने कहा, 'यह फैसला चौंकाने वाला नहीं है, लेकिन फिर भी निराशाजनक है. यह लंबे समय से चले आ रहे मजबूत कारोबारी रिश्तों के लिए झटका है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने धुआं-धुआं किया ईरान, तेल पर लगाया बैन तो तेहरान ने दे डाली चेतावनी, कहा- 'अभी 20 दिन भी नहीं हुए...'
अमेरिका ने धुआं-धुआं किया ईरान, तेल पर लगाया बैन तो तेहरान ने दे डाली चेतावनी, कहा- 'अभी 20 दिन भी नहीं हुए...'
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की उल्टी गिनती शुरू! अमेरिका का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 को किया गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की उल्टी गिनती शुरू! अमेरिका का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 को किया गिरफ्तार
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Embed widget