एक्सप्लोरर

दलाई लामा को जन्मदिन पर दुनियाभर के नेताओं ने दिया ऐसा गिफ्ट, बढ़ जाएगी चीन की टेंशन

दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर दुनियाभर के लोगों से बधाई मिल रही है. वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए ऐसी बात कही, जिससे एक बार चीन भी सहम जाएगा.

वैश्विक नेताओं ने रविवार (06 जुलाई, 2025) को दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई दी और तिब्बती लोगों के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि की. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार (05 जुलाई, 2025) को ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, 'अमेरिका परम पावन दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देता है. दलाई लामा एकता, शांति और करुणा के अपने संदेश से प्रेरणा देते रहते हैं.'

रुबियो ने कहा, 'अमेरिका तिब्बतियों के मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है.' चीन को झटका देते हुए, रुबियो ने तिब्बतियों के अपने धार्मिक नेता चुनने के अधिकार का भी समर्थन किया.

धार्मिक नेताओं का सम्मान जरूरी

रुबियो ने कहा, 'हम तिब्बतियों की विशिष्ट भाषाई, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करने के प्रयासों का समर्थन करते हैं, जिसमें हस्तक्षेप के बिना धार्मिक नेताओं को स्वतंत्र रूप से चुनने और उनका सम्मान करने की उनकी क्षमता भी शामिल है.' चीन ने दलाई लामा की उत्तराधिकार योजना को खारिज करते हुए इस पर जोर दिया कि किसी भी भावी उत्तराधिकारी को उसकी मंजूरी लेनी होगी.

90वां जन्मदिन मनाने के लिए दुनियाभर से जुटे लोग

दलाई लामा मंदिर ‘त्सुगलागखांग’ के मुख्य प्रांगण में रविवार सुबह भारी बारिश के बावजूद 14वें दलाई लामा का 90वां जन्मदिन मनाने के लिए हजारों लोग शामिल हुए. उनके जन्मदिन पर विभिन्न तिब्बती बौद्ध संप्रदायों के प्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों, विभिन्न देशों के नर्तकों और गायकों और दुनियाभर से बौद्ध धर्मावलंबियों ने भाग लिया.

ताइवान ने भी दी बधाई

इस कार्यक्रम में भारत और अन्य देशों के नेता और वैश्विक हस्तियां शामिल हुईं और कई ने अपने संदेश भेजे. ताइवान ने भी दलाई लामा को शुभकामनाएं देते हुए एक बयान जारी किया. चीन ताइवान पर अपना क्षेत्र होने का दावा करता है.

ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'इस विशेष अवसर पर, हम शांति और मानवाधिकारों के प्रति आपके समर्पण के लिए अपनी गहरी सराहना व्यक्त करते हैं. ये ऐसे मूल्य हैं, जो ताइवान में गहराई से प्रतिध्वनित होते हैं. आप करुणा और ज्ञान के साथ दुनिया को आलोकित करना जारी रखें.'

अमेरिका के 3 पूर्व राष्ट्रपतियों ने भी दी बधाई

समारोह में अमेरिका के तीन पूर्व राष्ट्रपतियों बराक ओबामा, बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू बुश के वीडियो संदेश भी प्रसारित किए गए. बिल क्लिंटन ने अपने संदेश में कहा, 'मैं एक बेहतर, दयालु और अधिक करुणामय दुनिया बनाने के आपके निरंतर प्रयासों के लिए आभारी हूं.'

वहीं, बराक ओबामा ने उन्हें 'सबसे कम उम्र का 90 वर्षीय व्यक्ति' कहा. जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने कहा कि दलाई लामा की 'दया, करुणा और प्रेम की भावना' की आज पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है.

यूरोपीय संघ ने भी 'एक्स' पर पोस्ट कर दी बधाई

यूरोपीय संघ के सांसद रेनहोल्ड लोपाटका ने भी दलाई लामा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यूरोपीय संघ ने उन्हें कई बार सम्मानित किया है. लोपाटका ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'आज हम दलाई लामा का 90वां जन्मदिन और करुणा का वर्ष मना रहे हैं. अहिंसा, मानवाधिकार और सहानुभूति के लिए आजीवन आवाज. यूरोपीय संघ ने उन्हें कई बार सम्मानित किया है. मैं उनके प्रति गहरा सम्मान रखता हूं और उन्हें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई देता हूं.'

दलाई लामा ने शनिवार को अपने अनुयायियों से सभी के प्रति दयालु होने की अपील करते हुए कहा कि वह मानवीय मूल्यों और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे.

ये भी पढ़ें;- कांग्रेस के इस बड़े नेता के घर में मिला बम बनाने का सामान, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब...'
ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब...'
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget