एक्सप्लोरर

German Museum Heist: जर्मन संग्रहालय से प्राचीन सोने के सिक्के चोरी, 2.3 मिलियन डॉलर थी कीमत

जर्मन संग्रहालय में प्राचीन सोने के ये सिक्के ईसा के जन्म से करीब 100 साल पहले के थे. ये सिक्के छोटे-छोटे बटन की तरह दिखते थे.

German Museum Heist: जर्मनी में एक बार फिर से म्यूजियम में चोरी हो गई. चोरों ने म्यूजियम से 2.3 मिलियन डॉलर मूल्य के प्राचीन सोने के सिक्के चोरी कर लिए. सेल्टिक और रोमन म्यूजियम में जब बवेरिया के छोटे शहर मैनचिंग में स्थित सेल्टिक और रोमन संग्रहालय के कर्मचारी जब मंगलवार (22 नवंबर) की सुबह म्यूजियम पहुंचे तो उन्हें पता चला कि 2.3 मिलियन डॉलर की कीमत वाले 483 प्रचीन सोने के सिक्के चोरी हो गए हैं.  

कहा जा रहा है कि ये सिक्के ईसा के जन्म से करीब 100 साल पहले के हैं. ये सिक्के छोटे-छोटे बटन की तरह दिखते थे. म्यूजियम के एक अधिकारी ने बताया कि चोरी हुए सोने के सिक्कों की कीमत तकरीबन 1.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो सकती है. इस घटना पर शहर के मेयर श्री हर्बर्ट नेरब ने कहा कि ये एक बुरी फिल्म की तरह है. यह एक पूर्ण तबाही है. चोरी हुए सोने के सिक्के अपनी कीमत से ज्यादा इस शहर के समृद्ध पुरातात्विक इतिहास का प्रतीक माने जाते थे. 

सरकार ने इसे अपूरणीय छति बताया

बवेरिया के विज्ञान और कला राज्य मंत्री मार्कस ब्लूम ने इस घटना को अपूरणीय छति बताया. उन्होंने कहा कि ये सिक्के हमारे इतिहास के गवाह थे. इनका चोरी होना एक आपदा है. पुलिस ने भी इस घटना की पुष्टि की है. वहीं पुलिस ने बुधवार (23 नवंबर) को चोरी की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे इलाके के टेलीफोन लाइन की एक केबल काटकर 1,300 कनेक्शन को ठप कर दिया था. 

पुलिस बैंकों की रखवाली करती रही

पुलिस ने बताया कि मंगलवार (22 नवंबर) को सुबह 4 बजे के करीब एक टेक्नीशियन ने टेलीफोन सिस्टम बाधित होने की जानकारी दी. पुलिस ने इस सूचना पर बैंकों की चेकिंग करने के लिए पेट्रोलिंग कारों को भेजा, क्योंकि उन्हें लगा कि निशाने पर बैंक होंगी. उन्हें म्यूजियम में चोरी हो जाने का एहसास नहीं हुआ. जब म्यूजियम के कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे पुलिस को फोन किया तब पुलिस को चोरी के बारे में पता चला. 

2017 में चोरी हुआ था एतिहासिक सिक्का

इससे पहले 2017 में बर्लिन के बोडे म्यूजियम में रखा 100 किलोग्राम का सोने का सिक्का चोरी हो गया था. इस सिक्के की कीमत 10 लाख डॉलर थी. ये सिक्का 53 सेंटीमीटर का था, जिसकी मोटाई 3 सेंटीमीटर था. इस सिक्के की विशेषता यह थी कि इस पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर थी. 

ये भी पढ़ें-Body Modification के लिए कपल को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब, शरीर पर टैटू की भरमार, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget