एक्सप्लोरर

UPI Payment Model: भारत में डिजिटल भुगतान मॉडल देख खुश हुए जर्मन मंत्री, तारीफ में कह दी बड़ी बात

India UPI Payment Model: भारत में जर्मन दूतावास ने रविवार को भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना की. जर्मन दूतावास ने X पर एक तस्वीर साझा करते हुए अपने एक मंत्री के अनुभव के बारे में बताया.

UPI Payment Model: भारत में जर्मन दूतावास ने रविवार (20 अगस्त) को भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना की है. इसकी एक तस्वीर भी जर्मन दूतावास ने X (ट्विटर) पर साझा की है, जिसमें जर्मनी के संघीय डिजिटल और परिवहन मंत्री वोल्कर विसिंग सब्जी की एक दुकान पर खरीददारी करते हुए दिख रहे हैं. ट्वीट में बताया गया है कि जर्मन मंत्री भारत के डिजिटल भुगतान मॉडल से बेहद प्रभावित हुए हैं.

जर्मन दूतावास की ओर से ट्वीट की गई पोस्ट में कहा गया है कि 'भारत की सफलता की कहानियों में से एक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर है UPI, हर किसी को सेकंडों में लेनदेन करने में सक्षम बनाता है. लाखों भारतीय इसका इस्तेमाल करते हैं. संघीय डिजिटल और परिवहन मंत्री ने खुद यूपीआई भुगतान की सरलता का अनुभव किया और वे बेहद रोमांचित हैं.''

खुद लिया अनुभव 

एक्स पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में विसिंग को एक सब्जी विक्रेता को भुगतान करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI ) का उपयोग करते हुए देखा जा सकता है. बता दें कि जी-20 डिजिटल मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए विसिंग 18 अगस्त को बेंगलुरु पहुंचे थे. उन्होंने 19 अगस्त को जी-20 डिजिटल मंत्रियों की बैठक में भाग लिया. 

गौरतलब है कि भारत में यूपीआई भुगतान प्रणाली बेहद लोकप्रिय हो गई है और इसका चलन तेजी से बढ़ रहा है. अब तक फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर ने यूपीआई और भुगतान समाधानों पर भारत के साथ साझेदारी की है. बीते दिनों फ्रांस दौरे पर गए पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि भारत और फ्रांस UPI भुगतान तंत्र का उपयोग करने पर सहमत हुए हैं.   

ये भी पढ़ें: Russia Luna-25 Moon Mission: रूस का लूना-25 मून मिशन फेल, चांद की सतह से टकराया,रोस्कोस्मोस ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget