एक्सप्लोरर

अमेरिका के कई शहरों में हिसंक प्रदर्शन और लूटपाट, अश्वेत व्यक्ति की मौत के बाद गुस्साए लोग

अमरिका में ये ऐसी पहली बार नहीं हुआ जब किसी अश्वेत व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी. इससे पहले फरवरी 23 को 25 साल के अहमद आर्बेरी को गोली मार दी गई थी.

मिनीपोलिस: कोरोना संकट के बीच अमरीका के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन दिख रहे हैं. कई जगह प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू का उल्लंघन कर आगजनी भी की. ये सबकुछ एक वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद शुरू हुआ. वीडियो में एक श्वेत पुलिस अधिकारी जॉर्ज फ़्लॉयड नाम के एक निहत्थे अश्वेत व्यक्ति की गर्दन पर घुटना टेककर उसे दबाता दिख रहा है. कुछ ही देर बाद जॉर्ज फ़्लॉयड की मौत हो गई. अमेरिका के मिनीपोलिस में उस श्वेत पुलिस अधिकारी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसपर थर्ड डिग्री हत्या और मानव वध का आरोप लगाया गया. फ्लॉयड की मौत के बाद पूरे अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए.

अश्वेत फ्लॉयड को एक दुकान में नकली बिल का इस्तेमाल करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था. चाउविन के साथ ही उन तीन अन्य अधिकारियों को भी बर्खास्त कर दिया गया जो घटनास्थल पर मौजूद थे. हत्या का दोषी पाए जाने पर चाउविन को 12 साल से अधिक जेल की सजा भुगतनी पड़ सकती है.

अमेरिका के कई शहरों में हिसंक प्रदर्शन और लूटपाट, अश्वेत व्यक्ति की मौत के बाद गुस्साए लोग

कई शहर में लूट और आगजनी की वारदात मिनीपोलिस में प्रदर्शनकारियों ने कारों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आग लगा दी और दुकानों में घुस गए जिसके बाद उन पर काबू पाने के लिए अधिकारियों ने आंसू गैस के गोले दागे और रबड़ की गोलियां चलाई. प्रदर्शनकारियों ने बृहस्पतिवार को एक पुलिस थाना फूंक दिया था. पेंटागन ने शुक्रवार को एक दुर्लभ कदम उठाते हुए सेना को मिनीपोलिस में तैनाती के लिए तैयार करने का आदेश दिया है.

इस आदेश की जानकारी रखने वाले तीन लोगों ने बताया कि नॉर्थ कैरोलिना में फोर्ट ब्रैग और न्यूयॉर्क में फोर्ट ड्रम के सैनिकों को आदेश दिया गया है कि अगर उन्हें बुलाया जाए तो वे चार घंटों के भीतर तैनाती के लिए तैयार रहें. यह आदेश शुक्रवार को तब दिया गया जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा मंत्री मार्क एस्पर को मिनीपोलिस में हालात को काबू करने में मदद के लिए सैन्य विकल्पों पर गौर करने के लिए कहा. प्रदर्शनकारियों ने शहर के कुछ हिस्सों में लूट और आगजनी की वारदात को अंजाम दिया.

अमेरिका में कहां-कहां हो रहा प्रदर्शन यह प्रदर्शन हिंसक हो गया और बृहस्पतिवार को दंगाइयों ने मिनीपोलिस की उस पुलिस चौकी को फूंक दिया जहां फ्लॉयड को गिरफ्तार किया गया था. मेयर जैकब फ्रे ने शुक्रवार को रात आठ बजे से शहर भर में कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया. यह प्रदर्शन देशभर में फैल गया और वाशिंगटन डीसी, अटलांटा, फिनिक्स, डेनवर और लॉस एंजिलिस समेत कुछ शहरों में इसने हिंसक रूप ले लिया.

फिनिक्स, डेनवर, लास वेगास, लॉस एंजिलिस और कई अन्य शहरों में हजारों प्रदर्शनकारियों के हाथों में पोस्टर थे जिनपर लिखा था, “उसने कहा, मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं. जॉर्ज के लिए न्याय.” उन्होंने नारे लगाए, “न्याय नहीं, शांति नहीं” और कहा, “उसका नाम पुकारो. जॉर्ज फ्लॉयड.”

अमेरिका के कई शहरों में हिसंक प्रदर्शन और लूटपाट, अश्वेत व्यक्ति की मौत के बाद गुस्साए लोग

प्रदर्शन में एक शख्स की मौत अटलांटा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के कुछ घंटे बाद, कुछ प्रदर्शनकारी अचानक हिंसक हो गए, पुलिस की कार तोड़ने लगे, एक कार को आग लगा दी, सीएनएन मुख्यालय में प्रतीकात्मक लोगों के चिह्न को स्प्रे से पेंट कर दिया और एक रेस्तरां में घुस आए. भीड़ ने अधिकारियों पर बोतलें फेंकी और नारे लगाए, “नौकरी छोड़ो.”

इस बीच डेट्रॉयट में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एसयूवी में बैठे किसी शख्स ने गोलियां चलाई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस विभाग की प्रवक्ता निकोल किर्कवुड ने बताया कि डेट्रॉयट के ग्रीकटाउन एंटरटेनमेंट डिस्ट्रिक्ट के समीप शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे गोलीबारी हुई. उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में कोई अधिकारी शामिल नहीं है. किर्कवुड ने बताया कि 19 वर्षीय युवक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. अभी मृतक या उस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं है जिसने गोलियां चलाईं.

ये भी पढ़ें-

कोरोना का कहर: दुनियाभर में अबतक 60 लाख लोग संक्रमित, 3 लाख 66 हजार से ज्यादा की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget