एक्सप्लोरर

अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, अबतक 18 लाख लोग संक्रमित, पिछले 24 घंटे में हुई 1200 की मौत

अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित मुल्क है. पूरी दुनिया के करीब एक तिहाई कोरोना मरीज अमेरिका में ही हैं.

वॉशिंगटन: अमेरिका दुनिया में कोरोना वायरस का केंद्र बन गया है. यहां महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है. शुक्रवार को अमेरिका में 25,069 नए केस सामने आए और 1,212 कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई. जबकि इससे एक दिन पहले अमेरिका में 22,658 नए केस आए थे और 1,223 लोगों की मौत हुई थी. पूरी दुनिया के करीब एक तिहाई कोरोना मरीज अमेरिका में ही हैं. यहां करीब 18 लाख कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं. न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, कैलिफॉर्निया में सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं. अमेरिका में अबतक 104,542 लोगों की मौत वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या शनिवार सुबह तक बढ़कर 17 लाख 93 हजार पार हो गई. वहीं कुल एक लाख 04 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 5 लाख 19 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. कुल 6 फीसदी कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 29 फीसदी लोग इस बीमारी ठीक हो चुके हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 377,714 केस सामने आए हैं. सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 29,751 लोग मारे गए हैं. इसके बाद न्यू जर्सी में 160,391 कोरोना मरीजों में से 11,536 लोगों की मौत हुई. इसके अलावा मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. ट्रंप ने अमेरिका के WHO के साथ संबंध तोड़ने का किया ऐलान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से देश के अलग होने का ऐलान कर दिया है. ट्रंप का आरोप है कि WHO पर चीन का कंट्रोल है. WHO से रिफॉर्म को लेकर जो सिफारिश की गई थी वो उन्हें लागू करने में कामयाब नहीं रहा. इससे पहले भी कोरोना वायरस को लेकर ट्रंप WHO को दिए जाने वाले फंड में कटौती का एलान कर चुके हैं. ट्रंप ने कहा, ''चीन WHO को एक साल में 40 मिलियन डॉलर देने के बावजूद अपने कंट्रोल में रखता है, जबकि अमेरिका एक साल में WHO को करीब 450 मिलियन डॉलर देता है. WHO से रिफॉर्म को लेकर जो सिफारिश की गई उन्हें लागू नहीं किया गया, इसलिए अमेरिका WHO के साथ अपने संबंध तोड़ रहा है.'' ये भी पढ़ें- अमेरिका ने चीन के खिलाफ खोला मोर्चा, राष्ट्रपति ट्रंप ने किया नई पाबंदियों का ऐलान, WHO से भी तोड़ा नाता अमेरिका: 103 साल की जैनी ने कोरोना वायरस को दी मात, बियर की घूंट से किया सेलिब्रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget