एक्सप्लोरर

'संघर्ष विनाशकारी हो सकता है', भारत से तनाव के बीच बौखला गए पाकिस्तानी जनरल, जानें क्या कहा

Operation Sindoor News: पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य जनरल ने संघर्ष पर काबू पाने के बजाय इसका समाधान निकालने की आवश्यकता पर जोर दिया और आगाह किया कि ऐसा न करने पर संघर्ष विनाशकारी हो सकता है.

Pakistan News: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य जनरल ने संघर्ष पर काबू पाने के बजाय इसका समाधान निकालने की आवश्यकता पर जोर दिया और आगाह किया कि ऐसा न करने पर संघर्ष विनाशकारी हो सकता है. रविवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई.

संघर्ष के समाधान की ओर बढ़ना अनिवार्य हो गया है- मिर्जा

‘डॉन’ (Don) समाचार पत्र की खबर के मुताबिक, ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी’ (CJCSC) के प्रमुख जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने शनिवार (31मई ) शाम सिंगापुर में एशिया के प्रमुख रक्षा मंच ‘शांगरी-ला डायलॉग’ में यह टिप्पणी की. ‘रीजनल क्राइसिस-मैनेजमेंट मैकेनिज्म्स’ विषय पर परिचर्चा के दौरान मिर्जा ने कहा, "संघर्ष पर काबू पाने से आगे बढ़कर संघर्ष के समाधान की ओर बढ़ना अनिवार्य हो गया है. इससे स्थायी शांति सुनिश्चित होगी.'

जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने कहा कि दक्षिण एशिया में स्थायी शांति के लिए “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप कश्मीर (मुद्दे) का शीघ्र समाधान आवश्यक है.” उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सैन्य टकराव की पृष्ठभूमि में ये टिप्पणियां की हैं.

'जब कोई संकट नहीं होता तो कश्मीर पर कभी चर्चा नहीं होती'

जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने कश्मीर मुद्दा और पाकिस्तान और भारत के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “जब कोई संकट नहीं होता तो कश्मीर पर कभी चर्चा नहीं होती. जैसा कि हम हमेशा कहते रहे हैं कि कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं और यूएनएससी प्रस्तावों के अनुरूप कश्मीर विवाद का हल ही कई मुद्दों का समाधान करेगा. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान और भारत के बीच मूल मुद्दा कश्मीर है.”

यह भी पढ़ें -

अन्ना यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न केस में अदालत ने दोषी को सुनाई सख्त सजा, आजीवन कारावास के साथ 90 हजार का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
अमेरिका का MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर पर अटैक... US ने लगातार 7वीं रात बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
MQ-9 तबाह, तेल टैंकर पर अटैक... US ने 7वीं रात ईरान पर बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget