एक्सप्लोरर

Pakistan Elections: चुनावों में धांधली पर दुनियाभर में हुई फजीहत तो बोला पाकिस्तान- हम लोकतांत्रिक देश, ये हमारा आंतरिक मामला

Pakistan Elections 2024: पाकिस्तान चुनावों पर कई थिंक टैंक, यूएन और अन्य संस्थाओं ने धांधली का आरोप लगाया है, जिस पर पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से जवाब दिया गया है.

Pakistan Elections 2024 News: पाकिस्तान ने कहा कि देश में हाल ही में संपन्न हुआ संसदीय चुनाव उसका आंतरिक मामला है. उसने इस बात पर बल दिया कि इस संबंध में उसका हर कदम उसके अपने संवैधानिक दायित्वों के अनुरूप है और किसी बाहरी सलाह से प्रभावित नहीं है. कई देशों के थिंक टैंक, अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन और संयुक्त राष्ट्र ने मतदान के दिन आठ फरवरी को कथित अनियमितताओं की निंदा की और साथ ही चुनाव के पूरे नतीजे की घोषणा में की गयी देरी को धांधली करार दिया था.

पाकिस्तन में खंडित जनादेश के कारण अब तक नयी सरकार का गठन नहीं किया गया है और इस बात की संभावना है कि ताकतवर सेना के परोक्ष समर्थन से यहां एक गठबंधन सरकार का गठन किया जाये. पिछले सप्ताह देश में हुये आम चुनाव पर वैश्विक प्रतिक्रिया के संबंध में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुये विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा कि पाकिस्तान एक लोकतांत्रिक देश है और आम चुनाव में लाखों मतदाताओं ने हिस्सा लिया था.

पाकिस्तान बोला- बाहरी सलाह से प्रभावित नहीं हम

बलोच ने सप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा, ‘‘पाकिस्तान अपने संविधान के दायित्वों को गंभीरता पूर्वक लेता है और यहां की आवाम आजादी और लोकतंत्र के अधिकार का आनंद लेने के लिये स्वतंत्र हैं .’’ उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘इस संबंध में  पाकिस्तान की ओर से उठाया जाने वाला हर कदम  उसके अपने संवैधानिक दायित्वों के अनुरूप है, और बाहरी सलाह से प्रभावित नहीं है.

क्यों हुआ पाकिस्तान चुनावों पर संदेह

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता के प्रति देश की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने वाले राष्ट्रमंडल के एक समूह सहित विदेशी पर्यवेक्षकों का स्वागत किया था. उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि राष्ट्रमंडल पर्यवेक्षक समूह की अंतरिम रिपोर्ट में आम चुनावों की ‘पारदर्शिता और भागीदारी प्रकृति’ पर भी प्रकाश डाला गया है.  पाकिस्तान में व्यापक चुनावी प्रक्रिया समय पर संपन्न हो गई. देश के 12वें आम चुनाव में लगभग छह करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही लेकिन चुनाव के दिन मोबाइल सेवाएं निलंबित कर दी गईं, जिससे प्रक्रिया पर संदेह पैदा हो गया.

दुनियाभर में हुई चुनावों को लेकर फजीहत

चुनाव परिणामों की घोषणा में भी एक दिन की देरी हुई, जिससे स्थानीय पार्टियों ने कड़ी आलोचना की. बाद में यह विरोध बढ़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया. अमेरिका और यूरोपीय संघ दोनों ने राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हिरासत सहित कथित चुनावी हस्तक्षेप पर चिंता जताई. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अनियमितताओं, हेराफेरी और धोखाधड़ी से भरी गतिविधियों के सभी आरोपों की व्यापक जांच की आवश्यकता है.

'पाकिस्तान में स्थिरता की संभावना नहीं'

इसी तरह की चिंता ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड कैमरन और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मामलों एवं व्यापार विभाग ने भी व्यक्त की थी. इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आईसीआईजे) की एक रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि इन चुनावों की विवादास्पद प्रकृति से 24 करोड़ से अधिक की आबादी वाले देश में स्थिरता आने की संभावना नहीं है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने सोमवार को शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर बल देते हुए पाकिस्तान में अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं से चुनाव के बाद की स्थिति को कानूनी तरीकों से समाधान करने का आग्रह किया. हालांकि, राष्ट्रमंडल पर्यवेक्षक मिशन ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में, कुछ अस्पष्ट क्षेत्रों को छोड़कर, समग्र चुनावी प्रक्रिया की स्थिति को संतोषजनक बताया. 

यह भी पढ़ेंः Pakistan Election: अमेरिका के कंधे पर सिर रखकर रोने लगे इमरान खान! सलाखों के पीछे से बोले- हमारी मदद करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget