एक्सप्लोरर

Israel- Hamas War: इजरायली सेना ने हमास की रॉकेट बनाने वाली यूनिट को किया ध्वस्त, बच्चों का 'कब्रगाह' बन गया है गाजा

Israel Latest News: IDF के मुताबिक उनके सैन्य बल ने गाजा स्थित हमास की रॉकेट बनाने वाली यूनिट को नष्ट कर दिया है. इजरायल और हमास के बीच जारी लड़ाई में अब तक गाजा में करीब 27 हजार लोग मारे जा चुके हैं.

Israel Latest News: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उनके सैनिकों ने मध्य गाजा में स्थित हमास की रॉकेट बनाने वाली एक यूनिट को ध्वस्त कर दिया है. शुक्रवार (2 फरवरी 2024) को आईडीएफ ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि उनकी 646वीं ब्रिगेड ने गाजा के नुसीरात में स्थित हमास द्वारा रॉकेट बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक परिसर को नष्ट कर दिया है. 

आईडीएफ ने जानकारी साझा करते हुए आगे बताया है कि हमले के दौरान उन्हें परिसर क्षेत्र में कुछ नागरिक और दोहरे उपयोग वाली मशीनें नजर आईं, जो हमास द्वारा हथियारों के प्रोडक्शन के लिए इस्तेमाल होते थे. 

99वें डिवीजन ने कई आतंकी ढांचों को किया खत्म

वहीं इजरायली सेना ने अपने बयान में कहा है कि आईडीएफ के 99वें डिवीजन ने गाजा में कई आतंकी ढांचों को खत्म कर दिया है और कई आतंकी गुर्गों को भी मार गिराया गया है. यिफ्ताह ब्रिगेड के सैनिकों ने हमास की तिजोरियों पर भी छापा मारा है और उनके कई दस्तावेज जब्त कर लिए हैं. इन दस्तावेजों से पता चलता है कि हमास कैसे पैसे ट्रांसफर कर रहा था. आईडीएफ के एक अन्य बयान में यह भी बताया गया है कि 179वीं ब्रिगेड के सैनिकों ने एक महत्वपूर्ण सुरंग मार्ग की खोज की थी और उन्होंने इसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया है. 

गाजा में 27 हजार से ज्यादा हो चुकी है मौतें

इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध में गाजा पट्टी एक तरह से 'कब्रिस्तान' बन गया है. आंकड़ों के मुताबिक गाजा में अब तक 27 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. दुखद खबर यह है कि इनमें मरने वाले करीब 12 हजार से अधिक बच्चे हैं. 

17 हजार से अधिक बच्चे हुए अनाथ

वहीं यूएन की रिपोर्ट के अनुसार 17 हजार से अधिक बच्चे अनाथ हो गए हैं. संकटग्रस्त क्षेत्र में भुखमरी और कुपोषण मौजूदा समय में एक बड़ी समस्या बन गई है. जिसका दूर-दूर तक कोई निदान नजर नहीं आ रहा है.

यह भी पढ़ें- Pakistan Election: महिला शक्तिकरण में आगे इमरान खान, पार्टी ने महिलाओं को दिया सबसे ज्यादा टिकट, चुनाव चिह्न गंवाने वाली PTI लगा रही जीत का जोर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget