एक्सप्लोरर

हमास के सीक्रेट दस्तावेजों से हुआ दिल दहला देने वाला खुलासा, इजरायली बंधकों को कैद में दी गई यातनाएं, हत्या भी की गई

दस्तावेजों के अनुसार, हमास ने ऐसे लोगों की एक लिस्ट बनाई थी, जिनपर समलैंगिक संबंध बनाने के कारण हमास के मोरैलिटी चेक में फेल होने का आरोप था. जिन्हें इसके लिए उन्हें भारी कीमत भी चुकानी पड़ी.

Hamas Secret Documents Revealed: हमास के सीक्रेट दस्तावेजों से दिल दहला वाला खुलासा हुआ है. दरअसल, इन दस्तावेजों से पता चला है कि हमास ने अपने संगठन में उन आतंकवादियों को यातनाएं और उन्हें मौत की सजा दी, जिन पर कथित तौर पर समलैंगिक यौन संबंध के आरोप थे. सूत्रों ने बताया कि 7 अक्टूबर के हमले के बाद कुछ इजरायली पुरुष पीड़ितों के साथ भी कैद में रेप किया गया था.

इजरायली डिफेंस फोर्स द्वारा बरामद किए गए और द पोस्ट के साथ शेयर किए गए दस्तावेजों के अनुसार, हमास ने ऐसे लोगों की एक लिस्ट बनाई थी, जिनपर समलैंगिक संबंध बनाने के कारण हमास के मोरैलिटी चेक में फेल होने का आरोप था. जिन्हें इसके लिए उन्हें भारी कीमत भी चुकानी पड़ी.

दस्तावेजों में खुलासा हुआ कि हमास के ऐसे 94 रिक्रूट्स पर गंभीर आरोप थे, जिनमें समलैंगिक बातें करने, लड़कियों के साथ बिना वैध संबंध के फ्लर्ट करने और बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण करने और यातना देने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

2012 से 2019 के बीच के हैं आरोप

ये आरोप 2012 से 2019 के बीच के हैं और इनमें हमास के खुफिया, सैन्य और आतंरिक मंत्रालय में भर्ती किए गए लोगों से संबंधित है. इन आरोपों में कहा गया कि नए सदस्यों को उनके काम की वजह से हमास में काम करने के लिए अस्वीकार्य मान लिया गया है.

इसमें एक आरोप में कहा गया, वह लगातार भगवान को कोसता रहता है और ऐसी जानकारी मिली कि उसने एक छोटी बच्ची का यौन शोषण किया. वहीं, एक अन्य आरोप में कहा गया कि वह फेसबुक पर एक रोमांटिक रिलेशनशिप में है और कभी ईश्वर की प्रार्थना नहीं करता. वह व्यवहारिक तौर पर और नैतिक रूप से असामान्य भी है, जिसका अर्थ हमास के शब्दावली में समलैंगिक होने से है.

गाजा में समलैंगिकता अवैध

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन लोगों के साथ आखिर क्या हुआ, जिन्हें हमास ने अस्वीकार मान लिया था. बता दें कि गाजा में समलैंगिकता को अवैध माना जाता है. जिसके लिए कई सालों की जेल और यहां तक की मौत की सजा भी हो सकती है.

यह भी पढ़ेंः भारत का रक्षा बजट देखकर डरे पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- ‘अखंड भारत बनाने में लगी है सरकार’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget