एक्सप्लोरर

भारत का रक्षा बजट देखकर डरे पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- ‘अखंड भारत बनाने में लगी है सरकार’

Indian Defence Budget: भारत के रक्षा बजट को देख पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है. पाक रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के रक्षा बजट उसकी सैन्य ताकत को और मजबूत करेगा, जो पाकिस्तान के लिए खतरा है.

PAK Expert on Indian Budget : भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने शनिवार (1 फरवरी) को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संसद में बजट पेश किया. इस बार के बजट में केंद्र सरकार ने रक्षा क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी राशि आवंटित की है. भारत ने इस साल के रक्षा खर्च के लिए 6.81 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जो बीते साल के 6.21 लाख करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा है.

वहीं, भारत के इस साल के रक्षा बजट को देखकर पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है. पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के विशाल रक्षा बजट उसकी सैन्य ताकत को और मजबूत करेगा, जो पाकिस्तान के लिए एक सीधा खतरा है.

भारत के रक्षा बजट से पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने जाहिर किया डर

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी गुलाम मुस्तफा ने भारत के रक्षा बजट को देखकर बड़ा डर जाहिर किया. उन्होंने कहा, “यह भारी भरकम रक्षा बजट नई दिल्ली की भाजपा सरकार की अखंड भारत बनाने की योजना का ही हिस्सा है.”

उन्होंने आगे कहा, “भारत का जो ख्वाब है वो आज के इंडिया की सीमा तक सीमित नहीं है. जब वो अखंड भारत की बात करता है तो उसमें पाकिस्तान भी शामिल है और उसमें अफगानिस्तान का भी हिस्सा शामिल है.”

भारतीय नौसेना के विस्तार पर जताई हैरानी

मुस्तफा ने कहा, “भारत सिर्फ जमीन पर ही नहीं रुकता, वह समुद्र के पार जाकर इंडोनेशिया और मलेशिया तक पर अपना हक समझता है.” वहीं, गुलाम मुस्तफा ने भारत के नौसेना के विस्तार पर हैरानी जताते हुए कहा, “आप भारत की नेवल पावर देख लीजिए. इस इलाके में ब्लू वाटर नेवी या तो भारत रखता है या फिर वह चीन के पास है. भारत की नौसेना का विस्तार देखिए, उन्होंने इसे कितना बढ़ाया है.”

पाकिस्तान के लिए बताया सीधा खतरा

मुस्तफा ने आगे सवाल किया, ‘आखिर भारत को इतनी विशाल नौसेना की क्या जरूरत है? उन्हें दूसरे महाद्वीप पर हमला तो करना नहीं है.’ उन्होंने कहा, “भारत का उद्देश्य हिंद महासागर पर अपना नियंत्रण करना है. वहीं, वह अपनी सेना और वायु सेना की ताकत को भी बढ़ा रहा है, ताकि पाकिस्तान जैसी रास्ते की रुकावट को खत्म किया जा सके.”

यह भी पढ़ेंः ईरान में सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, गुस्से में महिला कपड़े उतारकर पुलिस की कार पर चढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget