एक्सप्लोरर

फ्रांस की मस्जिदों के बाहर मिले सूअरों के कटे सिर, लिखा था इमैनुअल मैक्रों का नाम, सरकार बोली- हमें पता है किसने...

फ्रांसीसी अधिकारियों का कहना है कि देश में माहौल बिगाड़ने, भेदभाव फैलाने और देश को विभाजित करने के मकसद से ऐसा किया गया है.

फ्रांस में जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच मस्जिदों के बाहर सूअरों के कटे हुए सिर मिलने की घटना ने बवाल मचा दिया है. मंगलवार (9 सितंबर, 2025) को फ्रांस की राजधानी पेरिस और आसपास की नौ मस्जिदों के बाहर सूअरों के कटे हुए सिर मिले थे. इनमें से पांच पर फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों का नाम लिखा हुआ था. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि घटना के पीछे किसका हाथ है.

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांसीसी अधिकारियों ने बताया कि चार सूअरों के सिर पेरिस की मस्जिदों के बाहर मिले, जबकि बाकी पेरिस से बाहर की मस्जिदों के सामने देखे गए. फ्रांसीसी अधिकारियों ने देश में रह रहे मुस्लिमों को पूरी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है. फ्रांस में इस समय मुस्लिम विरोधी माहौल है और इस्लाम में सूअर का मांस खाना वर्जित है. ऐसे में वहां मस्जिदों के बाहर सूअरों के कटे सिर मिलने की घटना ने हड़कंप मचा दिया है. देश में बड़ी मुस्लिम आबादी रहती है, जिनकी संख्या 60 लाख है.

फ्रांस के गृह मंत्री ब्रूनो रिटेलेउ ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि हमारे मुस्लिम देशवासी शांति से अपने धर्म का पालन करें. मैं जानता हूं कि उन्हें दुख पहुंचा है.' रिटेलेउ का यह भी कहना है कि वह इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि इन घटनाओं के पीछे विदेशी ताकतें शामिल हैं क्योंकि देश इस समय वित्तीय और राजनीतिक संकट से जूझ रहा है. उन्होंने कहा, 'हम पिछली घटनाओं को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं, जो अक्सर रात में होती थीं और उनमें विदेशी हस्तक्षेप की बात सामने आई थी.'

पेरिस के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पेरिस पुलिस यूनिट इसकी जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि देश में नफरत फैलाने के मकसद से ऐसा किया गया है. पेरिस की सबसे बड़ी मस्जिद ने भी घटना पर बयान जारी किया और कहा कि यह स्पष्टरूप से दिखाता है कि मुस्लिमों के लिए नफरती माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है और देश को तोड़ने की साजिश चल रही है.

मस्जिद ने अपने बयान में आगे कहा कि नफरत फैलाने की कोशिशों के बावजूद देश की मुस्लिम आबादी देश की एकता के लिए काम करने को दृढ़ है. साल 2024 में आई फ्रांस की हम्यूमन राइट्स कमीशन की रिपोर्ट में बताया गया कि फ्रांस में नस्लवाद बढ़ रहा है. मार्च 2025 में फ्रांस में 79 मुस्लिम विरोधी घटनाएं देखी गईं और यह आंकड़ा 2024 के मार्च महीने में हुई घटनाओं से 72 फीसदी ज्यादा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget