एक्सप्लोरर

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को फ्रांस ने आने की अनुमति दी, यात्रा नियम सख्त किए

फ्रांस ने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दे दी है. यात्रियों की एंट्री के लिए कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता देने वाला फ्रांस यूरोपीय संघ का 14वां सदस्य है.

पेरिस: फ्रांस ने भारत में उत्पादित होने वाली वैक्सीन कोविशील्ड (एस्ट्राजेनेका) लगवाने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दे दी है. यह फैसला रविवार से लागू होगा. फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स की ओर से शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार डेल्टा वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए बॉर्डर पर जांच और कड़ी की गई है.

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भारत में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को कोविशील्ड के नाम से बनाती है. कोविड-19 महामारी के बीच यात्रियों को प्रवेश की अनुमति देने के लिए कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता देने वाला फ्रांस यूरोपीय संघ का 14वां सदस्य है. बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, एस्टोनिया, फिनलैंड, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आयरलैंड, लातविया, नीदरलैंड, स्लोवेनिया, स्पेन और स्वीडन ने पहले ही वैक्सीन को मंजूरी दे दी है.

दोनों डोज नहीं लेने वालों को दिखानी होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट 
फ्रांस में वैक्सीन की दोनों डोज लिए बिना कुछ यूरोपीय देशों से आने वाले यात्रियों को 24 घंटों के भीतर की कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी. यूनाइटेड किंगडम, स्पेन, पुर्तगाल, साइप्रस, ग्रीस और नीदरलैंड से आने वाले यात्रियों पर यह नए नियम लागू होगा, जो रविवार से  प्रभावी होगा.

अब तक यूनाइटेड किंगडम से आने वाले लोगों को 48 घंटों के भीतर की कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होती थी. वहीं स्पेन, पुर्तगाल, साइप्रस, नीदरलैंड और ग्रीस से आने वाले लोगों को 72 घंटे के अंदर किए गए टेस्ट की  की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी पड़ती थी. 

इन वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को टेस्ट रिपोर्ट दिखाने की छूट
कास्टेक्स ने कहा कि जिन लोगों को यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी द्वारा मान्यता प्राप्त फाइजर - बायोएनटेक, मॉडर्ना, एस्ट्राजेनेका या जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं, उन्हें टेस्ट रिपोर्ट दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी. बयान में कहा गया है कि वैक्सीन वायरस के खिलाफ प्रभावी होने के कारण यह छूट दी गई है.
 
यह भी पढ़ें
पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी किडनैप, रिहा करने से पहले टॉर्चर किया गया 

Monkey B Virus: चीन के पहले बीवी वायरस से संक्रमित शख्स की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget