एक्सप्लोरर

Australia News: ऑस्ट्रेलिया में चार भारतीयों की हुई मौत, वजह हैरान कर देगी आपको

Australia News: ऑस्ट्रेलिया से दिल दहला देने वाली घटना सामने है, विक्टोरिया के फिलिप द्वीप में डूबने से 4 भारतीयों की जान चली गई. मृतकों में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं.

Australia News: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में फिलिप द्वीप पर समुद्र में डूबने की घटना में चार भारतीयों की मौत हो गई. कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.

भारतीय उच्चायोग ने एक्स हैंडल पर किए एक पोस्ट में लिखा- @cgimelbourne की टीम सभी आवश्यक सहायता के लिए मृतकों के दोस्तों के संपर्क में है. जिस आइसलैंड पर यह हादसा हुआ है, वहां पर सरकार की तरफ से निगरानी व्यवस्था नहीं है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक क्षेत्र के आपातकालीन सेवा को 24 जनवरी को लगभग शाम 3:30 बजे एक कॉल प्राप्त हुईं, जिसमें चार व्यक्तियों के पानी में डूबने की सूचना दी गई. सूचना के तुरंत बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया, जिसमें तीन महिलाओं और एक पुरुष को पानी से बाहर निकाले जाने के बाद बेहोश पाया गया.

लोकल पुलिस के अनुसार सीपीआर के माध्यम से सभी को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसमें से तीन लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया. मृतकों में 20 साल के एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं. सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं.

डूबे लोगों में से पुरुष और दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही जान चली गई, जबकि 20 साल की तीसरी महिला को गंभीर हालत में मेलबर्न के अल्फ्रेड अस्पताल में ले जाया गया. इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जिस 43 वर्षीय महिला की मौत हुई, वह ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मनाने आई थी, जबकि तीन लोग पहले से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे थे. 

बीच पर लाइफगॉर्ड गश्ती दल की नहीं है तैनाती- रिपोर्ट
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार जिस बीच पर यह हादसा हुआ है, वहां पर प्रशासन की तरफ से लाइफगार्ड गश्ती दल की तैनाती नहीं की गई है. लेकिन यह फ़ॉरेस्ट केव्स बीच एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बना गया है, जो अपनी समुद्री गुफाओं के लिए जाना जाता है.

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर चिंताएं व्यक्त की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर भारी तदाद में लोग घूमने के लिए आते हैं. बीच पर लाइफगॉर्ड गश्ती दल को तैनात करना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः Mali Gold Mine Collapse: पश्चिमी अफ्रीका के माली में बड़ा हादसा, ढही सोने की खदान, कम से कम 73 की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Xप्लेन: पुतिन के कुरील दौरे से फिर भड़का जापान, जानिए क्या है 80 साल पुराना विवाद
पुतिन के कुरील दौरे से फिर भड़का जापान, जानिए क्या है 80 साल पुराना विवाद

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget