एक्सप्लोरर

Donald Trump Attack: कौन है डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाला शख्स? सामने आई हमलावर की पहली तस्वीर

Donald Trump Attacker Profile: डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले शख्स की पहचान हो गई है. सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को अटैक के दौरान ही ढेर कर दिया था.

Donald Trump Shooting: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले शख्स की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं. इन तस्वीरों में हमलावर को खुले बालों में देखा जा सकता है. हालांकि, ये तस्वीरें पेनसिल्वेनिया के बटलर शहर में हो रही चुनावी रैली पर हमले के वक्त की नहीं हैं, जब हमला किया गया था. पूर्व राष्ट्रपति पर गोली चलाने वाले हमलावर की पहचान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के तौर पर हुई है, जो बेथल पार्क नाम की जगह का रहने वाला है. 

बेथल पार्क एक गांव है, जो पेनसिल्वेनिया राज्य में ही स्थित है. घटनास्थल ये से गांव 40 मील दक्षिण में है. डोनाल्ड ट्रंप पर उस वक्त हमला हुआ, जब वह राज्य के बटलर शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. ट्रंप की तरफ गोली चलाई गई, जो उनके कान को छूते हुए निकल गई. इस हमले के बाद सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर्स ने तुरंत हमलावर को ढेर कर दिया. हमलावर के पास से एआर-स्टाइल राइफल भी बरामद हुई है. 

ट्रंप पर हमले की वजह अभी तक नहीं आई सामने

वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि मैथ्यू ने किस वजह से ट्रंप पर हमला किया. इस हमले में रैली में शामिल एक शख्स की मौत हुई है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के स्पेशल एजेंट केविन रोजेक ने कहा कि हमें इस बात को लेकर सबसे ज्यादा हैरानी है कि शूटर ने कई राउंड गोलियां चलाईं. एफबीआई भी ट्रंप पर हुए हमले की जांच कर रही है. 

मैन्यूफेक्चरिंग प्लांट से मंच पर खड़े ट्रंप पर चलाईं गोलियां

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, बटलर शहर में खुले में चुनावी रैली चल रही थी, जिस पर क्रूक्स ने गोलियां चलाईं. एक गोली ट्रंप के कान को छूकर निकल गई. क्रूक्स एक मैन्यूफेक्चरिंग प्लांट की छत पर तैनात था, जहां से बटलर फार्म शो मैदान में बनाया गया मंच 130 गज से ज्यादा दूरी पर मौजूद था. उसने पहले तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली ट्रंप को लगी. इसके बाद जब सब लोग नीचे बैठ गए तो फिर से हमलावर ने चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं. 

यह भी पढ़ें: Attack on Trump: 20 साल का शूटर, बिल्डिंग से बरसाईं गोलियां... ट्रंप पर फायरिंग मामले में FBI को मिले कई अहम सबूत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget