एक्सप्लोरर

बेस्ट सेलिंग लिस्ट में आई बराक ओबामा की किताब, 24 घंटे में बिकीं 9 लाख कॉपी

अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा की किताब 'ए प्रॉमिस लैंड' की पहले 24 घंटे में ही 8.90 लाख प्रतियां बिक चुकी है. इसके साथ ही यह किताब आज के वक्त में किसी भी राष्ट्रपति के जरिए लिखी गई बेस्ट सेलिंग बुक की लिस्ट में आ गई है.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की नई किताब 'ए प्रॉमिस लैंड' लॉन्च हो चुकी है. लॉन्चिंग के साथ ही ये किताब काफी हिट हो रही है. जानकारी के मुताबिक पहले 24 घंटे में ही इस किताब की हजारों में नहीं, बल्कि लाखों में प्रतियां बिक चुकी हैं. करीब 9 लाख कॉपी बिकने के साथ ही ये किताब बेस्ट सेलिंग बुक की लिस्ट में भी आ चुकी है. अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा की किताब 'ए प्रॉमिस लैंड' की पहले 24 घंटे में ही 8.90 लाख प्रतियां बिक चुकी है. इसके साथ ही यह किताब आज के वक्त में किसी भी राष्ट्रपति के जरिए लिखी गई बेस्ट सेलिंग बुक की लिस्ट में आ गई है. बता दें कि बराक ओबामा के 768 पृष्ठों के संस्मरण की कीमत 45 डॉलर है. हालांकि अभी यह किताब पेपरबैक के तौर पर नहीं आई है लेकिन इसके बावजूद अब तक पब्लिशर्स और बराक ओबामा को 60 मिलियन डॉलर से ज्यादा की राशि मिल चुकी है. 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' अभी ऑनलाइन बिक्री के लिए 'एमेजन' और 'बार्न्स एंड नोबल' पर टॉप पर बनी हुई है. बराक ओबामा की किताब को लेकर 'बार्नस एंड नोबल' के सीईओ जेम्स डोंट ने बताया कि पहले दिन इसकी 50 हजार से ज्यादा प्रतियां बिकी हैं. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई की इसकी 10 दिन में 10 लाख प्रतियां बिक सकती हैं. कई नेताओं का जिक्र बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की नई किताब के लॉन्च होने के साथ ही कई देशों में राजनीति गर्मा गई है. भारत में भी बराक ओबामा की किताब को लेकर राजनीतिक हलचल मची हुई है. इस किताब के अंदर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा कई अन्य नेताओं का जिक्र किया गया है. इस किताब में राहुल गांधी के लिए बराक ओबामा ने लिखा है कि राहुल गांधी में एक नर्वस और अपरिपक्व छात्र के गुण हैं, जिसने अपना होमवर्क किया है और टीचर को इम्प्रेस करने की कोशिश में है. साथ ही बराक ओबामा ने किताब में जिक्र करते हुए राहुल गांधी में योग्यता की कमी बताई है. मनमोहन सिंह का जिक्र इसके अलावा ओबामा ने अपनी नई किताब में मुंबई हमलों को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी बड़ा दावा किया है. बराक ओबामा ने अपनी किताब में लिखा है कि पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मुंबई के 26/11 हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget