एक्सप्लोरर

Afghanistan News: अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी का फेसबुक पेज हुआ हैक, हैकर बोले- विश्व बिरादरी तालिबान सरकार को दे मान्यता

Afghanistan News: अगस्त के महीने में तालिबान के अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जे के बाद पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी संयुक्त अरब अमीरात भाग गए थे. 

Afghanistan News: अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सोमवार को कहा कि उनका फेसबुक एकाउंट हैक हो गया है. उनकी तरफ से ऐसा उस वक्त कहा गया है जब कथित तौर पर हैकर्स ने उनके पेज पर कहा कि तालिबान को मान्यता दी जाए. न्यूज़ एजेंसियों के मुताबिक, गनी के फेसबुक एकाउंट से अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यह अपील की गई है कि वे सुन्नी पश्तो समुदाय के मूवमेंट का समर्थन करें और अफगानिस्तान की संपत्तियों पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाएं.

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति, जो 15 अगस्त को काबुल से भाग गए थे, उन्होंने ट्विटर लिखा है कि उनका कल से  आधिकारिक फेसबुक पेज हैक हो गया है और जब तक एकाउंट बहाल नहीं हो जाता है तब तक किसी भी तरह का कंटेंट अवैध है. गनी ने पश्तो में ट्वीट करते हुए कहा- “डॉक्टर मोहम्मद अशरफ गनी का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है. जब तक यह बहाल नहीं हो जाता है कल से प्रकाशित कंटेंट वैध नहीं है.”

गौरतलब है कि पिछले महीने तालिबान की तरफ से काबुल पर कब्जे के बाद अशरफ गनी संयुक्त अरब अमीरात भाग गए थे.  इसके बाद कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन की तरफ से पूर्व राष्ट्रपति पर आरोप लगाया गया कि वे चार गाड़ी में अपने साथ कैश भरकर ले गए और उसके बाद उसे हेलीकॉप्टर पर लोड किया. तालिबान सरकार ने गनी से उन पैसों को वापस कर देने की मांग की.

हालांकि, गनी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. 8 सितंबर को जारी एक बयान में अशरफ गनी ने कहा था कि वह और उनकी पत्नी अपने व्यक्तिगत वित्त को लेकर "साफ" रहे हैं और उन्होंने सभी संपत्तियों की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें: 

Afghanistan Crisis: अशरफ गनी को अफगानिस्तान से भागने में किसने की थी मदद? जानें अमेरिकी विदेश मंत्री का जवाब- Pics

अशरफ गनी ने देश छोड़ने पर दी सफाई, कहा- सिर्फ एक जोड़ी कपड़ों में छोड़ा अफगानिस्तान, वापसी का रास्ता तलाश रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget