एक्सप्लोरर

सुरक्षा परिषद में भारतीयों को प्रतिबंधित सूची में डलवाने की पाक की कोशिश नाकाम

आतंकवाद पर 1267 विशेष प्रक्रिया को धार्मिक रंग देकर इसका राजनीतिकरण करने की पाकिस्तान की कोशिश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में नाकाम हो गई.

न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत चार भारतीयों को सूचीबद्ध कराने के पाकिस्तान के कदम को नाकाम कर दिया है. इस पर भारत ने कहा कि आतंकवाद को लेकर संयुक्त राष्ट्र की प्रक्रिया का राजनीतिकरण करने की इस्लामाबाद की कोशिश नाकाम हो गई. पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र की 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत प्रतिबंधित सूची में शामिल करने के लिए अंगारा अप्पाजी, गोबिंद पटनायक, अजय मिस्री और वेणुमाधव डोंगारा का नाम दिया था.

बहरहाल, परिषद में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और बेल्जियम ने इस कदम को अवरूद्ध कर दिया जिससे पाकिस्तान की यह कोशिश नाकाम हो गई. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टी एस तिरूमूर्ति ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘आतंकवाद पर 1267 विशेष प्रक्रिया को धार्मिक रंग देकर इसका राजनीतिकरण करने की पाकिस्तान की कोशिश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में नाकाम हो गई. हम परिषद के उन सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने पाकिस्तान के इस प्रयास को अवरूद्ध किया है.”

प्रधानमंत्री मोदी 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को कर सकते हैं संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर सकते हैं. उच्च स्तरीय बैठक के लिए वैश्विक निकाय द्वारा जारी की गई वक्ताओं की तत्कालिक सूची में यह जानकारी सामने आई है. संयुक्त राष्ट्र के 75 साल के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि इस साल वार्षिक महासभा का सत्र ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हो रहा है. वैश्विक नेता सत्र के लिए पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो वक्तव्यों को सौंपेंगे.

संयुक्त राष्ट्र में महासभा एवं सम्मेलन प्रबंधन विभाग ने सभा के 75वें सत्र की आम चर्चा के लिए मंगलवार को वक्ताओं की तत्कालिक सूची स्थायी मिशनों को जारी की.

ये भी पढ़ें- चीन में हुआ UN की 75वीं वर्षगांठ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, लोगों ने की बहुपक्षवाद का समर्थन देने की अपील भारत-चीन तनाव पर अमेरिका ने कहा- हम शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद कर रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget