एक्सप्लोरर

Afghanistan News: तालिबान के कब्जे के बाद पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स के विमान ने काबुल के लिए भरी पहली उड़ान

Afghanistan News: काबुल से विदेशी सैनिकों की वापसी और 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से लोगों की बड़ी संख्या में इवैक्यूएशन के बाद पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स का यह पहला विमान था जिसने काबुल में लैंड किया.

Afghanistan News: अफगानिस्तान पर पिछले महीने तालिबान के कब्जे के बाद पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स (PIA) के विमान ने सोमवार को काबुल के लिए पहली उड़ान भरी. एयरलाइन्स के प्रवक्ता अब्दुल्लाह एच. खान ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि बोईंग 777 फ्लाइट नंबर पीके 6429 ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद से उड़ान भरी. वर्ल्ड बैंक (World Bank) के इस कॉमर्शियल चार्टर्ड फ्लाइट (Commercial chartered flight) में बैंक के अधिकारी और पत्रकार शामिल थे.

बाद में विमान इस्लामाबाद लौट आया. काबुल से विदेशी सैनिकों की वापसी और 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से लोगों की बड़ी संख्या में इवैक्यूएशन के बाद पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स का यह पहला विमान था जिसने काबुल में लैंड किया. अब्दुल्ला एच. खान ने रॉयटर्स को बताया- यह स्पेशल चार्टर्ड कॉमर्शियल फ्लाइट थी. उन्होंने कहा कि "हमने अन्य व्यक्तियों की भी व्यवस्था की, जो अफगानिस्तान छोड़ना चाहते थे क्योंकि हमारे पास विमान में जगह थी."

उन्होंने आगे कहा कि यह कामर्शियल फ्लाइट थी, जो नियमित हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे के माध्यम से संचालित होती थी, जिसे बहाल कर दिया गया था. पीआईए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अरशद मलिक ने एक बयान में कहा- “यह ऑपरेशन पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स और पूरी दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.” उन्होंने कहा कि हम यह उम्मीद करते हैं कि पूरी तरह से ऑपरेशन शुरू करने में कामयाब होंगे.

हवाई अड्डे के ग्राउंड स्टाफ के अनुसार, इस्लामाबाद के लिए उड़ान में करीब 70 लोग थे, जिनमें ज्यादातर अफगानी थे, जो विश्व बैंक जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मचारियों के रिश्तेदार थे. एक 35 वर्षीय महिला, जिसे वर्ल्ड बैंक ने वहां से निकाल, उसने पहचान गुप्त रखते हुए कहा- “मुझे निकाला जा रहा है. मेरा अंतिम गंतव्य ताजिकिस्तान है,.” उसने आगे कहा- "मैं यहां तभी वापस आऊंगी जब स्थिति महिलाओं को काम करने और स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ने की अनुमति देगी."

ये भी पढ़ें:

पैसे नहीं चुकाने पर कंगाल पाकिस्तान को 'दोस्त' मलेशिया ने दिया झटका, विमान जब्त कर यात्रियों को उतारा

Taliban News: क्या तालिबान की आपसी लड़ाई में अफगानिस्तान के डिप्टी PM की हो गई मौत? जानें क्या है सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget