एक्सप्लोरर

आग की लपटों में समा गया इराक का पूरा मॉल, हर तरफ धुआं-धुआं, चीख पुकार, 50 की मौत, देखें वीडियो

इराक के अल-कुट शहर में एक शॉपिंग मॉल में भयंकर आग लग गई, इसकी वजह से कम से कम 50 लोगों की मौत की खबर है. आग का वीडियो भी सामने आया है.

इराक के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई, जिससे 50 लोगों की मौत हो गई. इराकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आग पूर्वी इराक के अल-कुट शहर में लगी है. इसकी वजह से कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. वसित प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल-मियाही ने ऑफिशियल इराकी न्यूज एजेंसी (आईएनए) को घटना को लेकर पूरी जानकारी दी है.

अल-कुट में पांच दिनों पहले एक हाइपर मॉल खुला था, इसी में आग लगी है. हालांकि अभी तक कारण पता नहीं चल पाया है. आग का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है. वीडियो में मॉल पूरी तरह से आग की गिरफ्त में दिख रहा है और भयंकर धुआं भी उठ रहा है. घटना की जानकारी के तुरंत बाद फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक 50 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी थी.

आग की घटना के बाद कई लोग लापता

रिपोर्ट के मुताबिक आग सबसे पहले पहली ही मंजिल पर लगी और इसके बाद फैल गई. घटना के बाद भारी संख्या में लोग लापता हैं. मौके पर पहुंचा राहत दल लोगों को बाहर निकालने का प्रयास भी कर रहा है. मौजूदा जानकारी के मुताबिक कई शव बुरी स्थिति में अस्पताल पहुंचाए गए हैं. प्रशासन मॉल और बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में है.

घायलों को पहुंचाया जा रहा अस्पताल

कुट शहर बगदाद से लगभग 160 किलोमीटर दूर है. घटना से प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. इसके साथ ही मॉल के आसपास के इलाके को भी खाली करवाया गया है. लोगों की मदद के लिए राहत दल पूरा प्रयास कर रहा है. इस हादसे की वजह से मौत का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget