एक्सप्लोरर

FIFA World Cup: अर्जेंटीना से हार के बाद फ्रांस में भड़के दंगे, लोगों ने की तोड़फोड़, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

France Riots after FIFA Final: फीफा विश्व कप फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हरा दिया. हार से नाराज फ्रांसीसी फैंस ने कथित तौर पर कई शहरों में हिंसा को अंजाम दिया.

FIFA World Cup Final France Violence: कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप मुकाबले में फ्रांस की अर्जेंटीना से हार के बाद पेरिस, ल्योन और नीस समेत कई शहरों में दंगे भड़कने की खबर है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें तोड़फोड़, पुलिस की कार्रवाई और अफरा-तफरी का महौल देखा जा रहा है. 

एक यूजर ने ट्वीट किया, ''फ्रांस के ल्योन की सड़कों पर दंगे होते ही लोग अपनी कारों में भाग गए. सच में यह दुखद, गलत और अस्वीकार्य है! लगता है पागल हो गई है दुनिया.'' एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''विश्व कप के फाइनल में राष्ट्रीय टीम की हार के बाद फ्रांस में हिंसक दंगे हुए.''

दंगाइयों को काबू करने के लिए आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल

एबीपी न्यूज इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस में फाइनल मुकाबले के प्रसारण के लिए सार्वजनिक जगहों स्क्रीन लगाने पर पाबंदी रखी गई थी, इसलिए मैच देखने के लिए लोग रेस्टोरेंट और बार आदि जगहों पर भारी तादाद में इकट्ठा हुए थे. 

फ्रांस की हार के बाद फैंस कथित तौर पर भड़क गए और हिंसा को अंजाम देने लगे. ल्योन शहर में हिंसा भड़कने पर दंगा पुलिस ने फुटबॉल फैंस पर आंसू गैस के गोले छोड़े. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि कथित दंगाइयों को काबू करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल भी करना पड़ा. ल्योन में पुलिस ने कथित तौर पर दर्जनों लोगों को हिरासत में भी लिया है. सोशल मीडिया पर आए वीडियो में फ्रांसीसी शहर नीस में भी अफरा-तफरी देखी जा रही है. 

सुरक्षा के लिए पहले से तैनात किए गए थे 14,000 से ज्यादा पुलिस जवान 

द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस के प्रसिद्ध चैंप्स-एलिसीज पर दंगा पुलिस ने फैंस पर कार्रवाई की. इसमें कहा गया कि तनावपूर्ण खेल के बाद फ्लेयर्स जलाए गए और आसमान में आतिशबाजी की गई थी. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को 14,000 से ज्यादा पुलिस जवानों को सुरक्षा की गारंटी के लिए पूरे फ्रांस में तैनात किया गया था. हाल के हफ्तों में देखा गया है कि फीफा विश्व कप मैचों के बाद पूरे यूरोप में दंगे भड़कने की घटनाएं हुई हैं. सेमी फाइनल में हार के बाद मोरक्को के फैंस ने हिंसा का सहारा लिया था और फ्रांस की सड़कों पर अशांति देखी गई थी. वहीं, राजधानी पेरिस स्थित अर्जेंटीना दूतावास के पास का नजारा अलग था. यहां अर्जेंटीना के दर्जनों प्रशंसकों ने जीत की खुशी मनाई.

यह भी पढ़ें- China Covid 19 Cases: चीन में कोरोना मचाएगा तबाही, आधी से ज्यादा आबादी के संक्रमित होने की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget