एक्सप्लोरर

रिपोर्ट में खुलासा- इमरान खान ने आतंकियों के खिलाफ नहीं की कोई कार्रवाई, पाक पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा बढ़ा

अगले सप्ताह पेरिस में फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) का सालाना अधिवेशन होना है. आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में विफल रहने की वजह से इस अधिवेशन में पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पूरी दुनिया में भले ही आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहे हों लेकिन उनकी हकीकत एक बार फिर सामने आ गई है. दुनिया भर में टेरर फंडिंग पर नजर रखने वाली संस्था फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की एशिया पैसिफिक ग्रुप की रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है.

एशिया/पैसिफिक ऑन मनी लॉन्ड्रिंग (एपीजी) की रिपोर्ट में कहा गया है, ''मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के खिलाफ कार्रवाई के 10 में से 9 मानदंडों पर पाकिस्तान फेल रहा है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ते दिशानिर्देशों को लागू करने के लिए पाकिस्तान ने सही कदम नहीं उठाए. पाकिस्तान ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जमात-उद-दावा, फलह-ए-इंसानियत और इनके सरगना हाफिज सईद, मसूद अजहर जैसे आतंकियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की.''

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि आज भी ये आतंकी संगठन पाकिस्तान में खुलेआम सभाएं करते हैं और फंड जुटाते हैं. रिपोर्ट के सामने आने के बाद पाकिस्तान पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा मंडरा रहा है. ब्लैकलिस्ट होने पर पाकिस्तान की आर्थिक मोर्चे पर मुसीबत और बढ़ जाएगी. वर्ल्ड बैंक, IMF, जैसी संस्थाओं से पाकिस्तान को कर्ज नहीं मिल पाएगा.

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हैं 200 से 300 आतंकवादी, पाकिस्तान घुसपैठ कराने की कोशिश में- DGP

पिछले साल जून के महीने में पाकिस्तान को संदिग्ध लिस्ट में डाला गया था, इसके बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार आतंक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई लेकिन हुआ कुछ नहीं. अब अगले हफ्ते पेरिस में FATF का सालाना अधिवेशन होना है, इसी अधिवेशन में पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट में डालने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget