एक्सप्लोरर

क्रिकेटर शमी के खिलाफ अपशब्दों को हटाने के लिए फेसबुक ने उठाए कदम

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों को तुरंत हटाने के लिए जल्द कदम उठाने की बात फेसबुक ने की है. पाकिस्तान से पहली बार राष्ट्रीय टीम की हार के बाद शमी को आलोचना झेलनी पड़ी है.

नई दिल्ली: फेसबुक ने सोमवार को कहा कि उसने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों को तुरंत हटाने के लिए जल्द कदम उठाये है. विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान से पहली बार राष्ट्रीय टीम की हार के बाद शमी को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा है.

अमेरिकी कंपनी, जो खुद भारत में अभद्र भाषा से निपटने के लिए विवादों में रही है उसने कहा कि वह ‘‘उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखेगी जो इसके सामुदायिक मानकों का उल्लंघन करते हैं’’

सामुदायिक मानकों का उल्लंघन करने के खिलाफ कार्रवाई होगी- फेसबुक

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘किसी को भी कहीं भी दुर्व्यवहार का अनुभव नहीं होना चाहिए और हम इसे अपने मंच पर नहीं चाहते हैं. हमने एक भारतीय क्रिकेटर के संबंध में दुर्व्यवहार संबंधी टिप्पणियों को हटाने के लिए तुरंत उपाय शुरू किए और हम उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखेंगे जो हमारे सामुदायिक मानकों का उल्लंघन करते हैं’’

प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने हाल में अपनी उत्पीड़न नीति को अपडेट करने की घोषणा की है जो सभी सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षा बढ़ाती है. उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, हमारे पास ‘हिडन वर्ड्स’ जैसे उपकरण हैं जो आपको अपमानजनक टिप्पणियों और संदेशों का अनुभव या अनुमान लगाने पर आपको सुरक्षा प्रदान करती हैं.’’

पिछले पांच साल में अच्छा प्रदर्शन रहा- प्रवक्ता 

प्रवक्ता ने आगे कहा कि, शमी हाल के समय में भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं और पिछले पांच साल में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों ने रविवार की रात के उनके प्रदर्शन को उनके धर्म से जोड़ा. भारत को रविवार को टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. इस दौरान शमी भारत के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए और उन्होंने 3.5 ओवर में 43 रन दिये.

सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग सहित पूर्व और मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों ने सोमवार को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का समर्थन किया.

यह भी पढ़ें.

Corona Vaccine: केंद्र ने राज्यों को दी कोविड-19 रोधी टीके की 107 करोड़ से ज्यादा खुराकें, वैक्सीनेशन अभियान में आएगी तेजी

Ind vs Pak: भारत पर जीत के जश्न में पाकिस्तान में जमकर हुई आतिशबाजी, Imran Khan ने दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget