एक्सप्लोरर

मैनचेस्टर हमला: चश्मदीदों की जुबानी जानिए हमले के वक़्त कैसा था दहशत का आलम

मैंचेस्टर: ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर में अमेरिकी स्टार एरियाना ग्रांडे के पॉप कॉन्सर्ट के दौरान हुए विस्फोट में अबतक 22 लोगों की मौत हो गई और तकरीबन 50 अन्य लोग घायल हो गए हैं. जहां हमला हुआ वहां अमेरिकी पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे का कॉन्सर्ट चल रहा था. रात हुए विस्फोट के बाद से ही बच्चों के माता-पिता और रिश्तेदार उनके सलामत होने की खबर का इंतजार कर रहे हैं. ब्रिटेन के मैनचेस्टर में म्यूजिक कंसर्ट के दौरान आतंकी हमले में 22 की मौत, हमलावर की भी मौत बच्चों की तलाश में सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर रहे हैं माता-पिता पॉप सिंगर एरियाना ग्रैंडे के प्रशंसकों में अधिकतर युवा और बच्चे हैं. धमाके बाद वहां पर कई बच्चों के माता-पिता काफ़ी परेशान हैं. लोग अपने लापता बच्चों को ढूंढने के लिए सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर रहे हैं. लापता हुए बच्चों में कुछ बच्चे छह साल के भी बताए जा रहे हैं. मैनचेस्टर आतंकी हमला: मोदी ने की निंदा, मृतकों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना चश्मदीदों ने घटना स्थल से तेज ‘धमाके’ की आवाज सुनने की बात कही है. चश्मदीदों ने कहा, ‘‘एक धमाके की आवाज सुनाई दी और एरिना के दूसरी ओर से जहां से वह आवाज आई थी, वहां से लोग बेतहाशा भागते हुए हमारी ओर आने लगे.’’ खून देखा तो हम हड़बड़ा गए- चश्मदीद एक अन्य चश्मदीद ने बताया, ‘‘कुछ लोग चिल्ला रहे थे. उन्होंने खून देखा था तो वह हड़बड़ा गए.’’ कुछ अन्य लोगों का कहना है कि यह गुब्बारे के फटने या स्पीकर के फटने की आवाज जैसा था. जोश एलियॉट नाम के शख्स ने बताया, "एक ज़ोरदार धमाका हुआ, सभी ठहर गए और चिल्लाने लगे...हम तो नीचे फ़र्श पर लेट गए. हालात बहुत तनावपूर्ण थे." मैनचेस्टर हमला: चश्मदीदों की जुबानी जानिए हमले के वक़्त कैसा था दहशत का आलम हर जगह पुलिस की गाड़ियां दिखाई दे रहीं थीं- चश्मदीद एक चश्मदीद ने बताया "लोग रो रहे थे और उनकी आंखों में आंसू थे. हर जगह पुलिस की गाड़ियां दिखाई दे रहीं थीं. हम बस जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहते थे क्योंकि हमें पता ही नहीं था कि वहां हो क्या रहा है." क्या है मैनचेस्टर एरिना ? मैनचेस्टर एरिना इंग्लैंड का सबसे बड़ा सभागार है. इस ब्रिटिश एरिना भी कहा जाता है. इसमें 21 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है. साल 2002 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी इस एरिना का इस्तेमाल किया गया था. यह दुनिया के सबसे व्यस्त सभागारों में से एक है. साल 2016 में साढ़े आठ लाख दर्शकों ने टिकट खरीदी थी. कई म्यूजिक कॉन्सर्ट यहां होते रहते हैं. ये एरिना बॉक्सिंग और wwe के मुकाबलों के लिए भी मशहूर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: एल सईद बोले- 'हबीबी! मुझे सीनेटर कहो', जेडी वेंस पर तंज में छिपे राजनीतिक मायने क्या?
एल सईद बोले- 'हबीबी! मुझे सीनेटर कहो', जेडी वेंस पर तंज के राजनीतिक मायने क्या?
Explained: अमेरिका में ट्रंप को चुनावी झटका, भारत में शेयर बाजार क्यों उछला?
Explained: अमेरिका में ट्रंप को चुनावी झटका, भारत में शेयर बाजार क्यों उछला?
भारतीय पत्नी पर अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल सैयद बोले, 'अरब से ज्यादा देसी हूं'
भारतीय पत्नी पर अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल सैयद बोले, 'अरब से ज्यादा देसी हूं'
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता

वीडियोज

तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो

Embed widget