एक्सप्लोरर

Youtube की Ex-CEO के बेटे की गई जानः हॉस्टल में मिली लाश तो नानी बोलीं- नाती ने ड्रग लिया था, उसी से हुई मौत

Susan Wojcicki Son Death: यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कली के पुलिस डिपार्टमेंट का कहना है कि मार्को ट्रोपर की मौत हिंसा की वजह से नहीं हुई है.

Ex-YouTube CEO: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक यूट्यूब की पूर्व सीईओ सूजान वोज्स्की के बेटे की मौत हो गई है. 19 साल का मार्को ट्रोपर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के बर्कली कैंपस में फर्स्ट ईयर का छात्र था. यूनिवर्सिटी के क्लार्क केर कैंपस के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले हफ्ते मार्को को बेसुध हाल में उसके हॉस्टल में पाया गया था. मार्को की नानी एस्तेर वोज्स्की का कहना है कि उनका नाती ड्रग्स लेता था, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई होगी. 

मार्को ट्रोपर को दोपहर के समय बेसुध हाल में पाया गया, जिसके बाद तुरंत बर्कली फायर डिपार्टमेंट को अलर्ट किया गया. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कली पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, फायर डिपार्टमेंट का कहना है कि ट्रोपर की जान बचाने के लिए सभी जरूरी उपाय किए गए. हालांकि, जब कोई फायदा नहीं हुआ तो कुछ ही देर में उसे मृत घोषित कर दिया गया. मौत की असल वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है. पुलिस ने हिंसा में मारे जाने की बात को नकार दिया है.

ड्रग के ओवरडोज से गई जान: मार्को की नानी 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्को ट्रोपर की नानी एस्तेर वोज्स्की का मानना है कि उनके नाती की मौत ड्रग के ओवरडोज की वजह से हुई है. उन्होंने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा, 'उसने एक ड्रग लिया था और हमें नहीं मालूम है कि वह कैसा ड्रग था. लेकिन हम एक चीज जरूर जानते हैं कि वो ड्रग ही था.' उन्होंने कहा कि वह प्यार करने वाला और मैथ्स का जीनियस बच्चा था. वह एक ऐसा बच्चा था, जैसा हर कोई चाहता है. उसकी मौत दिल तोड़ने वाली है.

फेसबुक पर दी मौत की जानकारी

एस्तेर ने फेसबुक पर अपने नाती की मौत की जानकारी दी. उन्होंने कहा, 'कल मेरे परिवार पर विपत्ति आई. मेरे प्यारे पोते मार्को ट्रॉपर का कल निधन हो गया. हमारा परिवार बहुत ज्यादा दुखी है.' मार्को ट्रॉपर की मां सूजान वोज्स्की 2014 से लेकर फरवरी 2023 तक यूट्यूब की सीईओ थीं. वर्तमान में वह गूगल और गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के लिए कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रही हैं. इतनी हाई प्रोफाइल मौत की वजह से हर कोई हैरानी में है. 

यह भी पढ़ें: कैसी है आर्कटिक की वह जेल जहां मौत से पहले रखे गए थे पुतिन के कट्टर विरोधी एलेक्सी नवेलनी? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामाबाद जान ले हम सब देख रहे...पाक की मध्यस्थता पर उठे सवाल, यूएस ने लगाई शहबाज शरीफ की क्लास
खामनेई के जनाजे में जाकर शहबाज ने की बड़ी भूल? US की आखों में चुभा पाक, अब ट्रंप लगाएंगे क्लास
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget