एक्सप्लोरर

JUICE Mission: ब्रह्मांड में धरती के बाहर भी जीवन है? इस रहस्य को सुलझाने के लिए वैज्ञानिकों ने लॉन्च किया JUICE मिशन

ESA JUICE Mission: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का JUICE अंतरिक्ष यान बृहस्पति और इसके तीन बड़े चंद्रमाओं कैलिस्टो, गेनीमेड और यूरोपा के पास से गुजरेगा. तब यह रहस्यमयी दुनिया के पास पहुंचेगा.

JUICE Mission: ब्रह्मांड में धरती के बाहर भी जीवन है, इस रहस्य को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक वर्षों से लगे हुए हैं. हालांकि अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है. इस सवाल के जवाब के लिए एक यूरोपीय अंतरिक्ष यान बृहस्पति और उसके तीन बर्फीले चंद्रमाओं की खोज के लिए रवाना हो गया है. गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को ही यह लांच किया जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण इसे टाल दिया गया.

यात्रा की शुरुआत दक्षिण अमेरिका में फ्रेंच गुयाना से यूरोप के एरियन रॉकेट द्वारा सुबह के प्रक्षेपण के साथ हुई. फ्रेंच गुएना के कोरोऊ स्पेसपोर्ट से एरियन-5 रॉकेट से इसे अंतरिक्ष में भेजा गया है इस प्रोजेक्ट की लागत 14,270 करोड़ रुपये है. यह अंतरिक्ष यान बृहस्पति ग्रह के चंद्रमाओं पर जीवन की तलाश के लिए आठ साल की लंबी यात्रा करेगा. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने कम से कम 13 यूरोपीय देशों, अमेरिका, जापान और इज़रायल को साथ लिया है. 

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के परियोजना वैज्ञानिक ओलिवियर विटासे ने जोर देकर कहा कि हम JUICE के साथ जीवन का पता लगाने नहीं जा रहे हैं. लेकिन चंद्रमाओं और उनके संभावित समुद्रों के बारे में अधिक जानने से वैज्ञानिक जीवन और अन्य चीजों को लेकर आसानी से जवाब दे पाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि यह मिशन वास्तव में बेहद ही दिलचस्प होने वाला है. बता दें कि इस अंतरिक्ष यान का नाम जूस (Jupiter Icy Moons Explorer-Juice) है. 

मिशन का उद्देश्य

यूरोप के सबसे बड़े मिशन के अंतर्गत जूस अंतरिक्ष यान बृहस्पति और इसके तीन बड़े चंद्रमाओं कैलिस्टो, गेनीमेड और यूरोपा के पास से गुजरेगा. जब यह रहस्यमयी दुनिया के पास पहुंचेगा, तो बृहस्पति की भी जांच करेगा. इसके साथ ही बृहस्पति के चंद्रमाओं पर जीवन की संभावना की भी जांच करेगा.  

6.6 अरब किमी की यात्रा करेगा जूस 

जूस अंतरिक्ष यान 6.6 अरब किमी की यात्रा करके साल 2031 में बृहस्पति ग्रह की कक्षा में पहुंचेगा. इसका मतलब यह है कि आठ साल तक 5963 किलोग्राम वजनी ऑर्बिटर अंतरिक्ष में घूमता रहेगा. 

ये भी पढ़ें: Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के तुबन में भीषण भूकंप के झटके, 7.0 मापी गई तीव्रता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
PoK में मुनीर की सेना का जुल्म, निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन से बरसाए बम, 7 की मौत
PoK में मुनीर की सेना का जुल्म, निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन से बरसाए बम, 7 की मौत
Explained: एल सईद बोले- 'हबीबी! मुझे सीनेटर कहो', जेडी वेंस पर तंज में छिपे राजनीतिक मायने क्या?
एल सईद बोले- 'हबीबी! मुझे सीनेटर कहो', जेडी वेंस पर तंज के राजनीतिक मायने क्या?

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Embed widget