एक्सप्लोरर

इस देश ने दो दिन में 300 आतंकवादियों को मार गिराया, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Ethiopia News: फानो मिलिशिया के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर इथियोपिया की सेना ने एक बड़ा दावा किया है. इस संघर्ष के बाद इलाके में युद्ध जैसी स्थिति बन गई है.

Ethiopia News: अफ्रीकी देश इथियोपिया की सेना ने शुक्रवार को बताया कि उत्तरी अमहारा क्षेत्र में दो दिनों तक चली झड़पों में उसके सैनिकों ने फानो सशस्त्र समूह के 300 से अधिक लड़ाकों को मार गिराया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर युद्ध छिड़ने की आशंका बढ़ गई है.

फानो मिलिशिया ने इथियोपिया और इरिट्रिया की सेनाओं के साथ दो साल तक चले गृहयुद्ध में हिस्सा लिया था. इस संघर्ष में अदीस अबाबा का सामना टिग्रे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (TPLF) से हुआ, जो उत्तरी टिग्रे क्षेत्र पर नियंत्रण रखता है. तब से इथियोपिया और इरिट्रिया के बीच मतभेद गहराते जा रहे हैं.

बढ़ गई युद्ध की आशंका

हाल के हफ्तों में बढ़ती हिंसा ने इथियोपिया और इरिट्रिया के बीच एक नए युद्ध की आशंका को जन्म दिया है. मौजूदा तनाव को देखते हुए इरिट्रिया ने कथित तौर पर देशभर में सैन्य लामबंदी का आदेश दिया है, जबकि इथियोपिया ने भी अपनी सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है. इथियोपियाई सेना और फानो मिलिशिया के बीच संघर्ष जुलाई 2023 में शुरू हुआ था, जो 2022 के शांति समझौते की शर्तों को लेकर अमहारा समुदाय में व्याप्त अविश्वास की भावना से प्रेरित था.

इथियोपियाई सेना का बयान

इथियोपियाई सेना ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, 'खुद को फानो कहने वाले चरमपंथी समूह ने 'ऑपरेशन यूनिटी' के नाम से अमहारा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में हमले किए. अब इस चरमपंथी समूह को खत्म कर दिया गया है.' सेना के अनुसार, इस अभियान में 317 फानो लड़ाके मारे गए और 125 घायल हुए. सेना ने यह भी कहा कि वह इस चरमपंथी समूह के खिलाफ हमले जारी रखेगी और इसके पूर्ण उन्मूलन तक पीछे नहीं हटेगी.

 दावों को खारिज किया

वोलो बेते-अमहारा में अमहारा फानो के प्रवक्ता अबेबे फंताहुन ने इथियोपियाई सेना के दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने शुक्रवार देर रात कहा कि इथियोपियाई सेना उनके 30 लड़ाकों को भी नहीं मार पाई है. वहीं, अमहारा क्षेत्र के गोंडार में फानो के प्रवक्ता योहानेस निगुसु ने दावा किया कि लड़ाई में 602 इथियोपियाई सैनिक मारे गए, 430 घायल हुए और 98 सैनिकों को पकड़ लिया गया, जबकि मिलिशिया ने बड़ी मात्रा में हथियार भी जब्त किए हैं.

मृतकों की संख्या पर संदेह

अबेबे फंताहुन ने राष्ट्रीय सेना के इस दावे को झूठ करार दिया कि ब्रिगेडियर जनरल मिगबे हैले, जो टीपीएलएफ से जुड़े एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हैं, ने फानो के ऑपरेशन यूनिटी का समर्थन किया था. उन्होंने मिलिशिया से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया. हालांकि लड़ाई में हताहतों की संख्या की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है. सेना के प्रवक्ता गेटनेट एडाने और संघीय सरकार के प्रवक्ता लेगेसी तुलु ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget