एक्सप्लोरर

ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु हथियार बनाने का काम? इस्फहान का खुला एंट्रेंस गेट; फोर्डो पर भी दिखी एक्टिविटी; सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा

Iran Nuclear Site: ईरान की परमाणु साइट से जुड़ी नई सैटेलाइट तस्वीरों से बड़ा खुलासा हुआ है. 27 जून को ली गई इन तस्वीरों में यह साफ दिख रहा है कि एक टनल के प्रवेश द्वार को फिर से खोल दिया गया है.

Esfahan Tunnel Reopened Satellite Images: इस्फहान स्थित ईरान की प्रमुख परमाणु साइट से जुड़ी नई सैटेलाइट तस्वीरों से बड़ा खुलासा हुआ है. 27 जून को ली गई इन तस्वीरों में यह साफ दिखाई दे रहा है कि ईरान ने इस्फहान यूरेनियम कन्वर्जन फैसिलिटी के भूमिगत परिसर में स्थित एक टनल के प्रवेश द्वार को फिर से खोल दिया है. इसे पहले सील कर दिया गया था.

इस टनल को फिर से खोलने की वजहों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह ऐसे समय में हो रहा है जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु तनाव अपने चरम पर है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन कैन ने अमेरिकी सीनेट को जानकारी दी है कि इस्फहान साइट पर हुए अमेरिकी हमले में ‘Massive Ordnance Penetrator’ (बंकर बस्टर बम) का इस्तेमाल नहीं किया गया. इसके बदले एक अमेरिकी पनडुब्बी से टॉमहॉक मिसाइलें दागी गईं.


ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु हथियार बनाने का काम? इस्फहान का खुला एंट्रेंस गेट; फोर्डो पर भी दिखी एक्टिविटी; सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा

फोर्डो परमाणु साइट पर खुदाई शुरू

अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने फोर्डो परमाणु साइट पर खुदाई शुरू कर दी है. कुछ दिनों में ईरान को नुकसान का अंदाजा हो जाएगा. मैक्सार की 27 जून की सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा है कि फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर खुदाई और मिट्टी हटाने वाली मशीनें काम कर रही हैं. यही साइट अमेरिका ने बमबारी में निशाना बनाई थी.  

इजरायल का मानना है कि इन तस्वीरों में शायद उस खतरनाक यूरेनियम को निकालने की कोशिश दिखाई गई है, जिसका अब तक कोई पता नहीं चला है. तस्वीरों में ट्रक, जेसीबी और गाडियां साफ नजर आ रही हैं.


ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु हथियार बनाने का काम? इस्फहान का खुला एंट्रेंस गेट; फोर्डो पर भी दिखी एक्टिविटी; सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा

जनरल कैन ने दी ये बड़ी जानकारी

अमेरिकी जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल कैन ने बताया कि इस्फहान की यह परमाणु सुविधा इतनी गहराई पर स्थित है कि बंकर बस्टर बम भी वहां असरदार नहीं होते, इसलिए टॉमहॉक मिसाइलों का उपयोग किया गया.

ईरान के खिलाफ फिर सख्त हुए ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर ईरान को लेकर सख्त रुख दिखाया. जब उनसे पूछा गया कि क्या जरूरत पड़ने पर वे फिर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करेंगे तो उन्होंने बिना किसी संकोच के कहा, "हां, बिल्कुल, बिना किसी सवाल के."

सीनेट में ट्रंप को मिला समर्थन

सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी को 53-47 का बहुमत हासिल है और उन्होंने ट्रंप के फैसलों का खुले तौर पर समर्थन किया है. अधिकांश रिपब्लिकन सांसदों का कहना है कि ईरान अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए एक गंभीर खतरा बना हुआ है और ऐसे में ट्रंप की निर्णायक कार्रवाई जरूरी है.

इन सांसदों ने पिछले सप्ताह ट्रंप द्वारा कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों पर कराए गए हमलों का भी समर्थन किया. उनका मानना है कि राष्ट्रपति के पास संकट की घड़ी में तत्काल निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

ईरान को 30 बिलियन डॉलर देंगे और सेंक्शन भी हटाएंगे ट्रंप, इजरायली रक्षा मंत्री बोले- हमें नहीं पता था कि अमेरिका...

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK Protest: PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर ट्रंप का बड़ा बयान
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget