एक्सप्लोरर

American Drought: लगातार चौथे साल सूखे की चपेट में दक्षिणी कैलिफोर्निया, पानी के लिए तरस सकते हैं करोड़ों लोग

America: अमेरिका के लॉस एंजेल्स के सबसे बड़े पानी सप्लायर ने पूरे दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के लिए सूखे की आपात स्थिति घोषित कर दी है. इससे लगभग दो करोड़ लोगों को परेशानी हो सकती है.

America: अमेरिका के लॉस एंजेल्स के सबसे बड़े पानी सप्लायर ने पूरे दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के लिए सूखे की आपात स्थिति घोषित कर दी है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 1 करोड़ 90 लाख लोगों को इससे परेशानी हो सकती है. दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया का मेट्रोपॉलिटन वाटर डिस्ट्रिक्ट 26 अलग-अलग एजेंसियों को पानी उपलब्ध करता है. यह लॉस एंजेल्स और सैन डिएगो काउंटी जैसे प्रमुख जनसंख्या केंद्रों को सप्लाई करता है.  

मंगलवार, 13 दिसंबर को बोर्ड द्वारा पारित संकल्प बुधवार को घोषित किया गया है. जल एजेंसियों को स्वेच्छा से आयातित आपूर्ति में कटौती करने के लिए कहा गया है. बता दें कि यह क्षेत्र चौथे सूखे वर्ष में प्रवेश कर रहा है. अगर इस सर्दी में जरूरी बारिश नहीं होती है तो मेट्रोपॉलिटन वाटर डिस्ट्रिक्ट अप्रैल में आपूर्ति करने वाली 26 एजेंसियों को अनिवार्य जल प्रतिबंध करने का ऑर्डर जारी कर सकती है. 

मेट्रोपॉलिटन वाटर डिस्ट्रिक्ट के जल संसाधन प्रबंधक ब्रैड कॉफ़ी ने बुधवार को एक साक्षात्कार में कहा, "भले ही पिछले सप्ताह कुछ तूफान आए हों, लेकिन राज्य जल परियोजना की स्थिति अब भी बहुत शुष्क है.' वह कहते है कि जलाशय वर्ष के इस समय सामान्य रूप से लगभग आधे हैं. वह कहते हैं कि कोलोराडो नदी पर स्थितियां बेहद शुष्क और गंभीर हैं. भले ही वहां बर्फबारी हो रही है. 

दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया में ज्यादा बारिश नहीं होती है. जिला जल परियोजना द्वारा कोलोराडो नदी और उत्तरी सिएरा नेवादा से करीब आधा पानी आयात किया जाता है. राज्य के बांधों, नहरों और जलाशयों का पानी ही लोगों के लिए प्रमुख स्रोत है. पिछले 3 साल से यह इतने सूखे हैं कि वहां पानी की डिलीवरी रिकॉर्ड स्तर पर आ पहुंची है. 2022 की शुरुआत में ही वाटर डिस्ट्रिक्ट ने उन सभी एजेंसियों को सूखा आपातकाल घोषित किया है जो राज्य जल परियोजना के ऊपर निर्भर थी. इसे तक़रीबन 70 लाख लोग प्रभावित हुए है. 

वैज्ञानिकों की चिंता

देश के वैज्ञानिक कोलोराडो नदी के भविष्य के बारे में चिंतित हैं. इस विषय पर लगातार चर्चा भी की जा रही है. वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन ने पश्चिम में लगातार गर्म और शुष्क मौसम में योगदान दिया है. इसी के कारण पानी की आपूर्ति को खतरा पैदा हो गया है. दक्षिणी कैलिफोर्निया में उपयोग किए जाने वाले आयातित पानी का 75 प्रतिशत केवल यार्ड और बगीचों की सिंचाई के लिए इस्तेमाल होता है.

बता दें कि पिछले साल कैलिफ़ोर्निया की सरकार ने निवासियों और व्यवसायों से पानी इस्तेमाल करने में कटौती की अपील की थी. सरकार ने अपने पानी के उपयोग में 15 प्रतिशत की कटौती करने के लिए कहा था. लेकिन अगर मेट्रोपॉलिटन वाटर डिस्ट्रिक्ट कि माने तो निवासियों ने पानी के उपयोग में केवल 5.2 प्रतिशत की कमी ही की थी. 

यहां पढ़ें : 'ओसामा बिन लादेन को पनाह…', पाकिस्तान ने UN में अलापा कश्मीर राग तो जयशंकर ने ऐसे दिया करारा जवाब- Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget