एक्सप्लोरर

'सैलरी में करनी होगी बढ़ोत्तरी', एलन मस्क ने बताया भ्रष्टाचार रोकने का तरीका, क्या ट्रंप मानेंगे बात?

Elon Musk: एलन मस्क इस समय सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) की जिम्मेदारी संभल रहे हैं. इसी बीच उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों के वेतन में वृद्धि की मांग को उठाया है.

Elon Musk: अरबपति एलन मस्क ट्रंप प्रशासन में सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) का नेतृत्व करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार को कम करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों के वेतन में वृद्धि होनी चाहिए. 

एलन मस्क का सरकारी दक्षता विभाग इस समय सरकारी खर्चे को कम करने के लिए बनाया है. इसके लिए उन्हें कई अधिकार भी मिले हुए हैं. 

एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर कही ये बात 

एलन मस्क का मानना है कि उच्च वेतन से अधिकारियों को अवैध गतिविधियों में शामिल होने से रोका जा सकता है, जो आखिर में जनता के लिए अधिक महंगा साबित होता है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "भ्रष्टाचार के लिए दबाव को कम करने के लिए कांग्रेस और वरिष्ठ सरकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करना सही फैसला हो सकता है क्योंकि भ्रष्टाचार की वजह से जनता को नुकसान होता है."

2009 से नहीं हुई है वेतन में वृद्धि 

वर्तमान में, अमेरिकी सांसदों का वार्षिक वेतन $174,000 है, जो 2009 से नहीं बदला है. यदि इसे मुद्रास्फीति के अनुसार समायोजित किया जाए, तो यह राशि $217,900 होनी चाहिए. मस्क का तर्क है कि उच्च वेतन से सरकारी अधिकारियों को निजी क्षेत्र में जाने या भ्रष्टाचार में लिप्त होने से रोका जा सकता है.

दिलचस्प बात यह है कि दिसंबर में मस्क ने एक द्विदलीय सरकारी फंडिंग बिल का विरोध किया था, जिसमें कांग्रेस सदस्यों के लिए मामूली वेतन वृद्धि शामिल थी. अब, उन्होंने अपने रुख में बदलाव करते हुए उच्च वेतन को भ्रष्टाचार कम करने का साधन बताया है.

सिंगापुर में भी ऐसी नीति 

यह सिंगापुर जैसे देशों की नीतियों के समान है, जहां सरकारी अधिकारियों को उच्च वेतन दिया जाता है ताकि भ्रष्टाचार की संभावना कम हो.वहीं, मस्क के नेतृत्व में सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) संघीय खर्चों में कटौती और उच्च प्रदर्शन करने वाले सरकारी कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. इससे पहले, मस्क ने संघीय कर्मचारियों से उनके कार्यों का विस्तृत विवरण मांगा था, जिसमें जवाब न देने पर नौकरी से हटाने की चेतावनी भी शामिल थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर US को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget