एक्सप्लोरर

Elon Musk Partner: एलन मस्क के साथ फिर से नजर आईं शिवोन जिलिस, जानें कौन है ये मिस्ट्री गर्ल

Elon Musk Partner: डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में एलन मस्क एक बार फिर शिवोन जिलिस के साथ नजर आए. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Elon Musk Partner: डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले हुई डिनर पार्टी में कैद हुई एलन मस्क की कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. इन तस्वीरों में वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं, जिसे सोशल मीडिया पर मिस्ट्री गर्ल कहा जा रहा है. तस्वीरों और कुछ वीडियो फुटेज में इन दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है. तो आपको बता दें कि यह कोई मिस्ट्री गर्ल नहीं बल्कि शिवोन जिलिस हैं, जो एलन मस्क के तीन बच्चों की मां है.

दरअसल, शिवोन लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं. कुछ ही मौके हुए हैं जब वह मस्क के साथ नजर आई हैं. वैसे इन दोनों का रिश्ता भी अजीब है. यानी न तो यह जोड़ी शादीशुदा है और न ही इन दोनों ने आज तक अपनी रिलेशनशिप को साफ किया है. जहां तक पता है वो यह कि बस दोनों के बीच अच्छी कैमिस्ट्री है और दोनों ने दो बार बच्चे प्लान करने का फैसला लिया है.

बड़े लंबे समय बाद शिवोन इस तरह एलन मस्क के साथ नजर आई हैं. इससे पहले वह पिछले साल मर-ए-लागो में आयोजित ब्लैक टाई गाला में मस्क के साथ दिखी थीं. लेकिन तब भी वह इस तरह पूरे वक्त मस्क के साथ नजर नहीं आई थीं. यहां तक कि जब मस्क अपनी बेटी अज़ुरे के साथ तस्वीर क्लिक करवा रहे थे, तब शिवोन पीछे खड़ी हुई थीं.
ऐसे में इस बार ट्रंप की डिनर पार्टी में दोनों का पूरे वक्त साथ रहना और उनकी बॉडी लैंग्वेज से सोशल मीडिया पर कयास लग रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हैं.

कौन है शिवोन जिलिस?
शिवोन जिलिस 38 साल की हैं और कनाडा की रहने वाली हैं. वह येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं. उनकी मां पंजाबी और पिता कनाडाई हैं. वह एलन मस्क के ब्रेन चिप स्टार्ट-अप 'न्यूरालिंक' में काम करती हैं और टॉप लेवल की कर्मचारी हैं. वह ब्लूमबर्ग बीटा कंपनी में इन्वेंस्टमेंट टीम की फाउंडिंग मेंबर हैं.

पत्रकार वाल्टर इसाकसन की किताब 'इन एलन मस्क' में शिवोन ने बताया था कि एलन मस्क ने ही उन्हें बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित किया था. किताब में शिवोन ने बताया था कि एलन हमेशा चाहते हैं कि स्मार्ट लोग बच्चे पैदा करें और इसीलिए उन्होंने मुझे भी बच्चे करने के लिए प्रेरित किया. जिलिस शुरुआत में स्पर्म डोनर की तलाश में थी फिर एलन मस्क ही खुद डोनर बनने के लिए तैयार हो गए. इस तरह साल 2021 में शिवोन ने ट्विन्स को जन्म दिया. 2024 में वह दूसरी बार मां बनी.

यह भी पढ़ें...

Earth: सब कुछ खाक हो जाएगा, एक भी जीव नहीं बचेगा; वैज्ञानिकों ने बता दिया कितने साल बाद खत्म हो जाएगी दुनिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget