एक्सप्लोरर

...जब Elon Musk ने 2017 में पूछा था- कितनी है Twitter की कीमत? 1585 दिन बाद वायरल हो रहा ट्वीट

Elon Musk Twitter: ट्विटर की चिड़िया अब अरबपति एलन मस्क के हाथों में होगी. मस्क ने करीब 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने की डील की है. लेकिन इन सबके बीच एलन मस्क का 2017 का एक ट्वीट वायरल हो रहा है.

Twitter Buy Out: ट्विटर की चिड़िया अब अरबपति एलन मस्क के हाथों में होगी. मस्क ने करीब 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने की डील की है. लेकिन इन सबके बीच एलन मस्क का 2017 का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पूछा था कि ट्विटर कितने पैसों में बिक रहा है. दरअसल 21 दिसंबर 2017 को स्पेस एक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट में लिखा था-मुझे ट्विटर से प्यार है. उनके इस ट्वीट पर एक सोशल मीडिया यूजर डेव स्मिथ ने लिखा था-आपको उसे खरीद लेना चाहिए. जवाब में मस्क ने लिखा-कीमत कितनी है?

बातचीत का यह स्क्रीनशॉट डेव स्मिथ ने ही शेयर किया है. साथ ही उन्होंने इस पर कैप्शन में लिखा- यह बातचीत मुझे लगातार डरा रही है. इस महीने की शुरुआत में मस्क फिर ट्विटर पर हुई इस पुरानी बातचीत पर गए और अपने जवाब के नीचे एक उल्टा स्माइली पोस्ट की. 

बता दें कि सोमवार को ट्विटर ने एलन मस्क के साथ 44 अरब डॉलर में डील साइन की थी. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक सौदे की शर्तों के तहत, शेयरधारकों को अब उनके स्वामित्व वाले ट्विटर स्टॉक के हर शेयर के लिए $54.20 नकद मिलेगा.

प्राइवेट कंपनी बन जाएगी ट्विटर 

टेस्ला के सीईओ मस्क ने 14 अप्रैल को ट्विटर को खरीदने की पेशकश की थी. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह अधिग्रहण के लिए फंड कैसे जुटाएंगे. मस्क ने कहा है कि वह ट्विटर को इसलिए खरीदना चाहते है, क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि यह स्वतंत्र अभिव्यक्ति के मंच के रूप में अपनी क्षमता पर खरा उतर पा रहा है. ट्विटर ने कहा कि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी. ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा, 'ट्विटर का एक मकसद और प्रासंगिकता है, जो पूरी दुनिया को प्रभावित करती है. हमारी टीम और उसके काम पर गर्व है.'

ये भी पढ़ें

Explained: Elon Musk ने Twitter को 44 अरब डॉलर में खरीदा, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ? आखिर डील को कैसे मिली मंजूरी?

Parag Agrawal on Twitter: क्या पराग अग्रवाल की होगी विदाई? ट्विटर CEO ने आखिर क्यों कहा- कंपनी का नहीं है भविष्य?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget