एक्सप्लोरर

Twitter Poll: सिर्फ एक माफी और ट्विटर पर बहाल हो जाएगा बंद हुआ अकाउंट! एलन मस्क का नया पोल

Twitter का अधिग्रहण करने के बाद से ही एलन मस्क पूरी तरह से नियमों को बदलने में लगे हैं. वे लगातार ट्विटर के कर्मचारियों से काम को लेकर कड़े नियम बना रहे हैं.

Twitter Suspended Accounts: ट्विटर के नए बॉस यानी एलन मस्क ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट बहाल करने के बाद अन्य निलंबित खातों की बहाली पर काम शुरू कर दिया है. ट्विटर पर वापसी के लिए सिर्फ एक माफी से काम बन सकता है. मस्क ने इसके लिए नया सर्वे जारी कर दिया है. अन्य अकाउंट्स की बहाली को लेकर अपने पोल्स में मस्क ने पूछा कि क्या ट्विटर को निलंबित खातों के लिए सामान्य माफी की पेशकश करनी चाहिए, बशर्ते कि उन्होंने कानून नहीं तोड़ा हो या गंभीर स्पैम में शामिल न हों?

एलन मस्क ने पोल्स में लोगों से 'हां' या 'न' में जवाब देने के लिए कहा है. 24 घंटे की विंडो वाले पोल सर्वे के नतीजे 25 नवंबर 2022 को रात तकरीबन 11.16 बजे (IST) आएंगे. इससे पहले मस्क ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खाते को बहाल करने के लिए भी ऐसा ही सर्वे कराया था. इस सर्वे में 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था. 

22 महीने बाद हुई ट्रंप की वापसी

ट्विटर पर ट्रंप की वापसी को लेकर मस्क के पोल में 51.8 प्रतिशत लोगों ने सहमति जताई थी, तो वहीं 48.2 फीसदी लोग इससे असहमत थे. सर्वे के बाद एलन मस्क ने जनता के साथ जाने का फैसला लिया और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकांडट से बैन हटा दिया था. इसी के साथ करीब 22 महीने बाद ट्रंप की ट्विटर पर वापसी हुई थी. 6 जनवरी 2021 को हुई कैपिटल हिल हिंसा के बाद ट्विटर पर बैन कर दिया था. मस्क ने ट्रंप का अकाउंट का बहाल करते हुए कहा कि लोगों का बहुमत है कि ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाए. 

हर रोज बना रहे हैं नए नियम

ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से ही एलन मस्क कंपनी को पूरी तरह से बदलने में लगे हैं. वे लगातार ट्विटर के कर्मचारियों से काम को लेकर कड़े नियम बना रहे हैं. मस्क चाहते हैं कि ट्विटर के सभी कर्मचारी हर शुक्रवार को ई-मेल भेजें, जिसमें वे अपने काम के बारे में अपडेट करें. उन्होंने हाल ही में हर सप्ताह में न्यूनतम 40 घंटे की कार्य नीति की घोषणा की थी. 

ये भी पढ़ें- Twitter Employees: एलन मस्क ने ट्विटर कर्मचारियों पर दिखाई सख्ती, अब हर शुक्रवार ईमेल पर देनी होगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget