एक्सप्लोरर

Twitter की कोविड मिस इंफॉर्मेशन पॉलिसी में बदलाव, महामारी के बारे में गलत जानकारी को हटाना किया बंद

Elon Musk Twitter: एलन मस्क ने पहले ही ट्विटर की गलत सूचना नीति के लिए कई नियमों को बदलने में रुचि दिखाई थी. मस्क ने ट्विटर पर COVID के बारे में गलत जानकारी का खुले तौर पर प्रचार किया है.

Twitter Covid Misinformation Policy: ट्विटर ने अपनी कोविड-19 मिस इंफॉर्मेशन पॉलिसी को लागू करने से रोकने का फैसला किया है. दुनियाभर में अभी भी फैल रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) और उससे निपटने के लिए वैक्सीनेशन की कोशिशों को लेकर स्वास्थ्य और मीडिया एक्सपर्ट्स ने ट्विटर (Twitter) के इस कदम पर चिंता जताई है.

माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने अपनी पॉलिसी को अपडेट करते हुए कहा कि 23 नवंबर 2022 से प्रभावी है. ट्विटर अब COVID-19 भ्रामक सूचना नीति को लागू नहीं कर रहा है. हालांकि, ट्विटर ने घोषणा की है कि यह नीति अब उपयोगकर्ताओं पर लागू नहीं की जा रही है. कोविड गलत सूचना नीति आखिरी बार जनवरी 2021 में अपडेट की गई थी. एलन मस्क के सोशल मीडिया कंपनी को संभालने के कुछ हफ्तों बाद यह फैसला लिया गया.

कोविड-19 वैक्सीनेशन की सुरक्षा के संबंध में गलत बयानों को हटाने के ट्विटर के फैसले से कई सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवर निराश हैं. वे इस बात से भी चिंतित हैं कि यह वायरस या टीकों की सुरक्षा और प्रभावकारिता के बारे में झूठे दावों को और बढ़ावा देगा. महामारी विज्ञानी एरिक फीगल-डिंग के अनुसार, यह एक बुरी खबर है. उन्होंने लोगों से ट्विटर पर बने रहने और वायरस के बारे में सच्ची जानकारी के लिए लड़ने के बजाय छोड़ने के लिए कहा है. 

मस्क ने कई ट्विटर अकाउंट किए बहाल 

एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद कई ट्विटर यूजर्स ने कंपनी के दखल न करने के रवैये की सराहना की है. मस्क ने पहले ही ट्विटर की गलत सूचना नीति के लिए कई दिशा-निर्देशों को उलटने में रुचि दिखाई थी. इससे पहले, मस्क ने ट्विटर पर COVID के बारे में गलत जानकारी का खुले तौर पर प्रचार किया है. मस्क ने कई अन्य व्यक्तियों के ट्विटर अकाउंट को बहाल किया है, जिन्होंने कोविड के बारे में गलत जानकारी का प्रचार किया था. ऐसे ट्विटर अकाउंट में मार्जोरी टेलर ग्रीन का ट्विटर अकाउंट भी शामिल हैं, जिनके पर्सनल ट्विटर अकाउंट को पहले 2022 में ट्विटर के COVID दिशानिर्देशों को लगातार तोड़ने पर निलंबित कर दिया गया था.

एलन मस्क के फैसलों से विवाद जारी

एलन मस्क के ट्विटर को खरीदने के बाद से ही रोजाना तरह-तरह के विवाद सामने आ रहे हैं. इससे पहले मस्क ने ट्विटर की कमान संभालने के बाद से इसके कर्मचारियों की संख्या आधे से भी कम कर दी है. मस्क ने बिना किसी पूर्व सूचना के 50 फीसदी से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया. बाद में, मस्क ने लगभग 80 फीसदी संविदा कर्मियों को भी हटा दिया, जिनमें से ज्यादातर के बारे में माना जाता है कि वे मॉडरेशन में लगे हुए थे. उनके इस कदम की कड़ी आलोचना की गई  थी.  

ट्विटर के ट्रस्ट और सिक्योरिटी के पूर्व प्रमुख योएल रोथ ने भी एक इंटरव्यू में कहा कि एलन मस्क के नेतृत्व में ट्विटर सुरक्षित नहीं है. न्होंने दावा किया कि ट्विटर के पास इसे सुरक्षित रखने के लिए स्टाफ नहीं है. उन्होंने एक पोस्ट भी जारी किया जिसमें दावा किया गया कि मस्क के पदभार संभालने के बाद ट्विटर किसी तरह सुरक्षित नहीं है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Watch: 'जब राहुल गांधी ने कह दिया तो...', सचिन पायलट की मौजूदगी में ताजा विवाद पर बोले सीएम अशोक गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget