एक्सप्लोरर

'सुपर स्लो' Twitter के लिए एलन मस्क ने मांगी माफी, नए फीचर को लेकर भी दी जानकारी

Twitter पर एलन मस्क के 115 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और वे लगभग हर दूसरे पोस्ट में ट्विटर से जुड़ी जानकारी ही साझा कर रहे हैं. अब उन्होंने एक नए फीचर की जानकारी साझा की है.

Elon Musk: एलन मस्क ने जब से ट्विटर का अधिग्रहण किया है तब से वह अपना काफी समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को दे रहे हैं. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि वे अपना ज्यादातर समय ट्विटर के नए अपडेट व बदलाव को बताने में दे रहे हैं. ट्विटर पर उनके 115 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और वे लगभग हर दूसरे पोस्ट में ट्विटर से जुड़ी जानकारी ही साझा कर रहे हैं. मस्क ने अब ट्विटर के 'सुपर स्लो' होने पर माफी भी मांगी है.

'मैं माफी मांगना चाहता हूं'

एलन मस्क ने अपने एक पोस्ट में कहा कि सोशल मीडिया "प्लेटफॉर्म कई देशों में सुपर स्लो हो रहा है." मस्क ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा,  "वैसे मैं कई देशों में ट्विटर के सुपर स्लो होने के लिए माफी मांगना चाहता हूं." उन्होंने अपने पोस्ट में इससे जुड़ी तकनीकि जानकारी भी साझा की, जिसे आप उनके ट्वीट में पढ़ सकते हैं.

एलन मस्क ने दी नए फीचर की जानकारी

दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति इस समय ट्विटर के हर अपडेट को अपने अकाउंट से खुद ही बता रहा है. एक नए अपडेट का खुलासा करते हुए एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर बहुत जल्द माइक्रोब्लॉगिंग साइट का उपयोग करने वाली फर्मों के लिए एक नई सुविधा प्रदान करेगा. उन्होंने लिखा, "ट्विटर संगठनों को यह पहचानने में सक्षम करेगा कि वास्तव में कौन से अन्य ट्विटर खाते उनसे जुड़े हैं." मस्क ने ये भी कहा कि यह फीचर जल्द ही ऐड कर दिया जाएगा.

एलन मस्क ने किए कई बदलाव

एलन मस्क ने ट्विटर का मालिक बनते ही कई बड़े बदलाव किए हैं. मस्क एक तरफ कंपनी की पॉलिसी में बदलाव कर रहे हैं तो वहीं कर्मचारियों की छंटनी के लिए उनको आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में ट्विटर ने अपने 50 फीसदी से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है.

पिछले हफ्ते, उन्होंने "पैरोडी" अकाउंट चलाने वाले यूजर्स को भी चेतावनी दी थी. 50 वर्षीय अरबपति ने लिखा था, "लोगों को बरगलाना ठीक नहीं है." उन्होंने यह भी कहा कि जो भी पैरोडी अकाउंट चलाता है उसको सिर्फ बायो में ही नहीं बल्कि अपने नाम में भी पैरोडी लिखना होगा.

ये भी पढ़ें- Istanbul Blast: आतंकी हमले से दहला तुर्की, इस्तांबुल में एक महिला ने किया ब्लास्ट, हमले में अब तक 6 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा लोग जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
Explained: सऊदी अरब में नजरुल और स्विटी की सजा पर अब तक क्या पता चला? माथे पर चुंबन या कुछ और...
सऊदी में नजरुल और स्विटी की सजा पर क्या पता चला? माथे पर चुंबन या कुछ और...
अमेरिका में जारी हुआ दीवाली को लेकर डाक टिकट, जानें क्या है इसमें खास
अमेरिका में जारी हुआ दीवाली को लेकर डाक टिकट, जानें क्या है इसमें खास
Explained: चुनाव से 11 दिन पहले सर्वे में ट्रंप को झटका, 70% युवाओं का समर्थन खो चुके रिपब्लिकन्स
Explained: चुनाव से 11 दिन पहले सर्वे में ट्रंप को झटका, 70% युवाओं का समर्थन खो चुके रिपब्लिकन्स

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget