एक्सप्लोरर

Twitter पर हेट कंटेंट और फेक न्यूज को लेकर एलन मस्क लाए नई पॉलिसी, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Twitter Policy: एलन मस्क ने साफ कर दिया है कि वे अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ बिल्कुल नहीं हैं, लेकिन अब ट्विटर पर नेगेटिव और भड़काऊ ट्वीट पर सख्त एक्शन लिया जाएगा. 

Twitter New Policy: ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क अब कंपनी को पूरी तरह से अपने हिसाब से चलाने में लगे हैं. वे ट्विटर के लिए हर रोज कुछ न कुछ नया करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने ट्विटर का अधिग्रहण करते हुए बड़े स्तर पर छंटनी शुरू कर दी और बड़े स्तर पर कर्मचारियों को बाहर कर दिया. अब वे ट्विटर के लिए नई पॉलिसी लाए हैं. मस्क ने साफ कर दिया है कि वे अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ बिल्कुल नहीं हैं, लेकिन अब ट्विटर पर नेगेटिव और भड़काऊ ट्वीट पर सख्त एक्शन लिया जाएगा.

मस्क ने ट्वीट में कहा, 'ट्विटर की नई पॉलिसी में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन पहुंच की स्वतंत्रता नहीं है. नकारात्मक/घृणास्पद ट्वीट्स को अधिकतम डीबूस्ट किया जाएगा और डिमोनेटाइज किया जाएगा. ट्विटर पर कोई विज्ञापन या अन्य रेवेन्यू का साधन उपलब्ध नहीं होगा. जब तक आप इसे विशेष रूप से नहीं खोजेंगे, आपको ट्वीट नहीं मिलेगा.'

बैन अकाउंट्स को फिर से बहाल किया

मस्क अब ट्विटर पर बैन किए गए अकाउंट्स को फिर से बहाल करने का काम भी शुरू कर चुके हैं. उन्होंने हाल ही में अमेरिकी कॉमेडियन कैथी ग्रिफिन और प्रोफेसर जॉर्डन पीटरसन के अकाउंट्स को फिर से बहाल कर दिया है. व्यंगात्मक वेबसाइट बेबीलोन बी के अकाउंट को भी बहाल कर दिया गया है. मस्क ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी. हालांकि अभी तक अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या फिर भारतीय अभिनेत्री कंगना रानौत का अकाउंट बहाल नहीं किया गया है.

बदल गया है Twitter

बता दें कि एलन मस्क के आने के बाद से ट्विटर में बहुत कुछ बदल गया है. कंपनी का अधिग्रहण करने के बाद उन्होंने बड़े स्तर पर छंटनी शुरू कर दी. उन्होंने कंपनी के CEO पराग अग्रवाल सहित बड़े पदों पर कार्य करने वाले अन्य कई अधिकारियों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया. उन्होंने कर्मचारियों को 'हार्डकोर वर्क' कल्चर डेवलप करने का आदेश दिया है. इसके बाद से कर्मचारियों के इस्तीफे की छड़ी लग गई. ट्विटर पर ही #RIPTwitter भी ट्रेंड करने लगा था. 

उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर ब्लू टिक को चार्जेबल कर दिया था, मतलब पैसे देकर कोई भी ब्लू टिक ले सकता था. इससे ट्विटर पर फेक अकांउट्स की संख्या बढ़ने लगी थी. जिसे देखते हुए उन्होंने अपने इस फैसले को रद्द कर दिया है. हालांकि उन्होंने संकेत दिए हैं कि वे जल्द ही इससे जुड़ा नया नियम लेकर आएंगे. 

ये भी पढ़ें-

Twitter: एलन मस्क ने ट्विटर के ऑफिस किए बंद, सैकड़ों कर्मचारियों ने दिया है इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय पत्नी पर अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल सैयद बोले, 'अरब से ज्यादा देसी हूं'
भारतीय पत्नी पर अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल सैयद बोले, 'अरब से ज्यादा देसी हूं'
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
Explained: क्या जॉन ओसॉफ और जेम्स टैलारिको 2028 में डेमोक्रेट्स का चेहरा बनेंगे? लिस्ट में कौन
क्या जॉन ओसॉफ और जेम्स टैलारिको 2028 में डेमोक्रेट्स का चेहरा बनेंगे? लिस्ट में कौन
पीओजेके में फिर भड़की हिंसा: रावलाकोट में पाकिस्तानी बलों की कार्रवाई, 5 मौतों का दावा
पीओजेके में फिर भड़की हिंसा: रावलाकोट में पाकिस्तानी बलों की कार्रवाई, 5 मौतों का दावा

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget