एक्सप्लोरर

Elizabeth II ने कोविड 19 वैक्सीन को लेकर लोगों से की अपील- डरने की जरूरत नहीं है, लगवाना है बहुत आसान

94 वर्षीय ब्रिटेन की महारानी Elizabeth II कोविड 19 वैक्सीन लगवा चुकी हैं. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि इससे डरने की जरूरत नहीं, यह बहुत ही आसान है. उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के बाद आप एकदम सुरक्षित हो जाते हैं.

लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ( Elizabeth II) ने  देशवासियों से अपील की हैं कि वे कोविड-19 का टीका लगवाने से घबराए नहीं. उन्होंने कहा कि जो लोग वैक्सीन लेने से डर रहे हैं, वे एक बार दूसरों के बारे में जरूर सोचें. उन्होंने कहा कि टीका लगवाने से किसी तरह का नुकसान नहीं है. 94 वर्षीय महारानी को उनके पति प्रिंस फिलिप के साथ जनवरी में कोविड-19 की वैक्सीन दी गई थी. वैक्सीन लगवाने के बाद महारानी ने कहा था कि वे अब सुरक्षित महसूस कर रही हैं. महारानी ने कहा, हालांकि सब कुछ जल्दबाजी में हो गया लेकिन टीका लगाना सचमुच बहुत ही आसान था. मेरे पास लोगों के कई ऐसे पत्र आए हैं जिनमें उन्होंने कहा है कि टीका लगाना इतना आसान था कि इससे वे हैरान हैं.

महारानी ने कहा, एक बार जब आप टीका लगा लेते हैं तो आप बिल्कुल सुकून महसूस करते हैं. तब आप सुरक्षित हो जाते हैं. यह उन लोगों के लिए निश्चित तौर पर मुश्किल है जिन्होंने अब तक टीका नहीं लगवाया है. ऐसे में, उन्हें खुद के बजाय दूसरों के बारे में एक बार जरूर सोचना चाहिए.

ब्रिटेन में 1.8 करोड़ को वैक्सीन दी जा चुकी है

ब्रिटने कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित देशों में से एक है. यहां अब तक कोविड-19 से 1.22 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. ब्रिटेन में वैक्सीन अभियान बहुत तेजी से चल रहा है. अब तक 1.8 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है. महारानी ने इस बीमारी को प्लेग महामारी की तरह माना है. उन्होंने देश में वैक्सीन अभियान की तेज गति को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों की प्रशंसा की है. पिछले साल महारानी के बड़े बेटे और ब्रिटेन के प्रमुख उत्तराधिकारी 72 साल के प्रिंस चाल्र्स को भी कोविड-19 का मामूली संक्रमण हुआ था. वैक्सीन अभियान के तहत प्रिंस चाल्स को उनकी दूसरी पत्नी 73 वर्षीय कैमिला के साथ वैक्सीन की डोज दी गई. दूसरी ओर प्रिंस फिलिप इस समय अस्पताल में किसी अन्य संक्रमण का इलाज करा रहे हैं.

महारानी ने स्वास्थ्यकर्मियों की तारीफ की  

महारानी ने स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उठाए जा रहे कदमों की प्रशंसा करते हुए काम को जारी रखने के लिए कहा है. उन्होंने इस महामारी की तुलना द्वितीय विश्व युद्ध से की है. महारानी ने बीमारी के खिलाफ काम कर रहे ब्रिटेन के लोगों के सामुदायिक प्रयासों की सराहना की.

ये भी पढ़ें

अमेरिका ने सीरिया में एयरस्ट्राइक की, ईरान समर्थित मिलिशिया को बनाया निशाना

बांग्लादेश ने सबसे बड़े वेश्यालय के सेक्स वर्कर्स को कोविड-19 वैक्सीन लगाना शुरू किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget