एक्सप्लोरर

Earthquake in Mexico: दो विनाशकारी भूकंपों की बरसी पर मेक्सिको में फिर आया 7.6 तीव्रता वाला भूकंप, सुनामी का अलर्ट

Earthquake: भूकंप से कई इमारतें हिल गईं. कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई और मेक्सिको सिटी (Mexico City) के निवासियों को सेफ्टी के लिए घरों, ऑफिस से बाहर रोड पर भेज दिया गया.

Earthquake Struck Western Mexico: पश्चिमी मेक्सिको में सोमवार को एक अजीब इत्तेफाक देखने को मिला. इस इत्तेफाक ने कुछ देर के लिए लोगों की सांसें रोक दीं थीं, हालांकि बात में जब स्थिति सामान्य हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली. दरअसल, सोमवार को यानी 19 सितंबर 2022 को दो विनाशकारी भूकंपों (Earthquake) की बरसी पर दोपहर में यहां एक शक्तिशाली भूकंप आया. इससे इमारतें हिल गईं. बिजली गुल हो गई. फिलहाल यूएस पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने मेक्सिको के तट के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि लहरें ज्वार के स्तर से 1 से 3 मीटर (3 से 9 फीट) ऊपर तक पहुंच सकती है.

दोपहर में अचानक लगा झटका

रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे मिचोआकन और कोलिमा राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र में तट के पास भूकंप आया. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप लगभग 15 किमी (9 मील) की गहराई पर 7.6 तीव्रता के साथ आया था. मेक्सिको सिटी की मेयर क्लाउडिया शिनबाम ने बताया, राजधानी में भूकंप के झटके के बाद तत्काल नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है. 

कई इलाकों में गुल हो गई बिजली, सड़कों पर आए लोग 

भूकंप के बाद राजधानी के मध्य रोमा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में, भूकंप के केंद्र से सैकड़ों किलोमीटर (मील) उत्तर-पूर्व में बिजली गुल हो गई. स्थानीय निवासी अपने पालतू जानवरों के साथ रोड पर खड़े थे. वहीं यहां घूमने आने वाले पर्यटक भी लोकल गाइड के साथ कुछ परेशान नजर आ रहे थे. वहीं लाइट गुल होने की वजह से ट्रैफिक लाइट ने काम करना बंद कर दिया था. लोगों में भी डर की स्थिति थी. वे एक-दूसरे को कॉल कर हाल-चाल जान रहे थे. 

एक ही तारीख पर बार-बार भूकंप, लोगों में डर

बता दें कि इसी तारीख को इस देश में दो विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं. पहला विनाशकारी भूकंप 1985 में आया था, जबकि दूसरा विनाशकारी भूकंप 2017 में आया था. 19 सितंबर, 1985 को आए भूकंप में हजारों लोग मारे गए थे, जबकि 19 सितंबर 2017 को आए भूकंप में 350 से अधिक लोग मारे गए थे. 19 सितंबर को ही भूकंप आने से लोगों में इस तारीख को लेकर डर पैदा होने लगा है. यहां के कुआउटेमोक बोरो में रहने वाले एक कारोबारी अर्नेस्टो लैंजेटा का कहना है कि, इस 19 तारीख में जरूर कुछ है. इस दिन बड़ा भूकंप आता है. यह डरने वाला दिन है. 

ये भी पढ़ें

IAF: विंग कमांडर अभिनंदन की स्क्वाड्रन इस महीने हो रही है रिटायर, कारगिल से बालाकोट तक लहराया परचम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget