एक्सप्लोरर

Earthquake: भूकंप के झटकों से फिर डोली धरती, मच गया हड़कंप, घरों से भागे लोग

Earthquake in Kabankalan: फिलीपींस में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग डर गए. इससे पहले तुर्किए, चीन और पाकिस्तान में भी भूकंप आए थे.

Earthquake in Philippines: पाकिस्तान, चीन और तुर्किए के बाद अब फिलीपींस में जोरदार भूकंप आया है. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है. भूकंप आने के बाद लोग डर गए और अपने अपने घरों से बाहर निकल आए. 

यूरोपियन-भूमध्य भूवैज्ञानिक केंद्र के मुताबिक, फिलीपींस के कबनकलन शहर से 78 किलोमीटर पश्चिम में जोरदार भूकंप आया है. यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 8:33 बजे महसूस किया गया, जिसका केंद्र सुलु सागर में था. भूकंप का केंद्र सिपालाय शहर से लगभग 37 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था.

तुर्किए में आया था जोरदार भूकंप

इससे पहले गुरुवार (15 मई) को दोपहर करीब 3.46 बजे तुर्किए में जोरदार भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई थी. भूकंप का झटका कुल्लू से 14 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में महसूस किया गया. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, भूकंप का प्रभाव तुर्की की राजधानी अंकारा में भी महसूस किया गया, लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है. 

चीन में भी डोली थी धरती

बीते दिन यानी शुक्रवार (16 मई) को चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार सुबह (भारतीय समयानुसार) 6:29 बजे चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर नीचे थी.

पाकिस्तान में भी महसूस हुए थे भूकंप के झटके

इससे पहले पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. पाकिस्तान में सोमवार (12 मई) दोपहर एक बजकर 26 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह भूकंप मध्यम तीव्रता का था और इसका केंद्र बलूचिस्तान में था.

बीते एक हफ्ते में दुनिया के कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. अफगानिस्तान, चीन, तुर्की के अलावा कई देशों में धरती के डोलने की खबर सामने आई है. इस भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं है.

ये भी पढ़ें-

Video: 'उसकी हैसियत ही क्या है, मेरे बच्चों के साथ...', अब किस पर भड़का सीमा हैदर का Ex- हसबैंड गुलाम हैदर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget