एक्सप्लोरर

इंडोनेशिया में फिर आए भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं

इंडोनेशिया में प्राकृतिक आपदा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में सुनामी की तबाही झेलने वाले इस देश के जावा द्वीप में दो जनवरी को भूस्खलन की वजह से 30 घर धंस गए जिससे करीब 15 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई.

जकार्ता: इंडोनेशिया में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई. भूकंप के झटके रात 12.27 बजे महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र उत्तरी मालूकु प्रांत के हालमाहेरा में 146 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में दर्ज किया गया. अधिकारी ने कहा, "हालांकि, हमने सुनामी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है."

इंडोनेशिया में प्राकृतिक आपदा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में सुनामी की तबाही झेलने वाले इस देश के जावा द्वीप में दो जनवरी को भूस्खलन की वजह से 30 घर धंस गए जिससे करीब 15 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई.

इंडोनेशिया में निरंतर भूकंप और सुनामी इस वजह से आते रहते हैं क्योंकि ये भूकंपीय दृष्टि से सक्रिय फायर ऑफ रिंग पर विराजमान है. ये प्रशांत महासागर के बेसिन में ज्वालामुखियों और फॉल्ट लाइनों का एक आर्क है. आपको बता दें कि प्रशांत महासागर में एक तरफ ये जहां जपाना से इंडोनेशिया तक फैला हुआ है तो वहीं दूसरा तरफ इसका विस्तार कैलिफोर्निया से नॉर्थ अमेरिका तक है.

भूस्खलन से पहले इंडोनेशिया के पापुआ बैराट प्रांत में 28 दिसंबर को रिकटर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे. इस भूकंप में किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं थी. उसके पहले आई सुनामी में अब तक 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इंडोनेशिया में आए बड़े भूकंप और सुनामी में हुईं मौतें

साल                        मृतकों की संख्या

जुलाई 2006-          700 सितंबर 2009-        1100 अक्टूबर 2010-       300 दिसंबर 2016-        100 अगस्त 2018-         500 सितंबर 2018-        2000

इस हिसाब से अकेले 2018 में ही अभी तक इंडोनेशिया में 2800 के करीब लोगों की जानें चली गईं. आपको बता दें कि 400 से अधिक लोगों को लील जाने वाली सुनामी एक ज्वालामुखी के फटने से आई थी. इसकी वजह से उठी लहरों ने सैकड़ों बिल्डिंगों को तबाह कर दिया. सुनामी तब आई जब काराकोटा के "बच्चे" के तौर पर जाने जाने वाली ज्वालामुखी फट गई.

भूकंप और ज्वालामुखी के फटने से आने वाली सुनामी में ये फर्क होता है कि भूकंप से आने वाली सुनामी का अलर्ट सिस्टम मौजूद है. ऐसे में अधिकारी भूकंप आने से पहले मिली जानकारी के मुताबिक राहत और बचाव की तैयारियां कर सकते हैं. लेकिन ज्लावामुखी से आने वाली सुनामी के साथ ऐसा कुछ भी नहीं है. इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज ने कहा कि 'शक्तिशाली लहरें' 30-90 सेंटीमीटर (1-3 सेंटीमीटर) की ऊंचाई तक उठ रही थीं.

ये भी देखें

सत्ता का महाकुंभ: पेशवाई में अखाड़ों की ताकत और वैभव का प्रदर्शन देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget