एक्सप्लोरर

Dubai Rain: भारी बारिश और तूफान के बीच दुबई का आसमान हरा हो गया, वीडियो वायरल

Dubai Rain UAE Weather: दुबई के आसमान का वीडियो साझा करते हुए कई लोगों ने हैरानी जाहिर की है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पानी का तूफान आने वाला है.

Dubai Storm: पिछले कुछ दिनों में संयुक्त अरब अमीरात के लोगों ने कुदरत की कहर का खूब अनुभव किया है. तेज बारिश के बाद आई बाढ़ ने अरब के लोगों का जीना मुहाल कर दिया. इस दौरान सड़कों पर पानी भरने के बाद सबसे अधिक असर संयुक्त अरब अमीरात के परिवहन पर पड़ा है. कई हवाई यात्राओं को रद्द करना पड़ा. एक अनुमान के मुताबिक पिछले 75 सालों में सबसे अधिक बारिश हुई है. देश की मौसम एजेंसी ने इस बारिश को 'ऐतिहासिक मौसम घटना'  करार दिया है. 

दूसरी तरफ अब दुबई के आसमान के हरे होने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कई यूजर्स इस तरह के मौसम को देखकर हैरानी जाहिर की है, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दुबई में तेज तूफान आने वाला है, उसी का यह संकेत है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आसमान का कलर किस तरह से ग्रे से धुंधले हरे रंग का हो गया. इसे बारिश के तूफान का संकेत बताया जा रहा है.  17 अप्रैल को पोस्ट किए गए 23 सेकंड के वीडियो में कैप्शन दिया गया है, 'दुबई में आसमान हरा हो गया. दुबई में आज आए तूफान की वास्तविक फुटेज.' 

बादल में हैं बर्फ के कण
फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट में बादल में बर्फ की बूंदों के कारण रंग में बदलाव का कारण बताया गया है. राष्ट्रीय मौसम सेवा के अधिकारियों का हवाला देते हुए, रिपोर्ट में कहा गया है कि 'तूफान वाले बादलों में बर्फ के कण हैं जो आसमान को नीला कर रहे हैं. मौसम विभाग ने बताया कि जब वायुमंडल द्वारा बिखरी हुई लाल रौशनी बादलों में नीले पानी की बूंदों पर पड़ती है तो वह हरे रंग की चमकती दिखाई देती है. 

आसमान कब होता है हरा?
मौसम विभागा का समर्थन करते हुए विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 'जब नीली वस्तुओं को लाल रौशनी से रोशन किया जाता है, तो वह हरी दिखाई देती है. हरा रंग महत्वपूर्ण है, लेकिन यह इस बात का प्रमाण नहीं है कि बवंडर आने वाला है. 

दुबई की हवाई यात्रा बाधित
रिपोर्ट के मुताबिक हला रंग तभी दिखता है, जब बादल बहुत गहरा हो, जो आम तौर पर केवल गरज वाले बादलों में होता है. मौसम की स्थिति को देखते हुए, दुबई इंटरनेशनल ने यात्रियों को हवाईअड्डे पर नहीं आने की सलाह दी है और कहा है कि उड़ानों में देरी और मार्ग परिवर्तन जारी है. 

यह भी पढ़ेंः दुनिया के सबसे मॉडर्न शहरों में शुमार दुबई क्यों नहीं झेल पाया 24 घंटे की बरसात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget