एक्सप्लोरर

Dubai Princess Divorces: दुबई की राजकुमारी शेख माहरा ने इंस्टा पोस्ट कर पति को दिया तलाक, बताई वजह

Dubai Princess Divorces: दुबई की राजकुमारी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं तुम्हें तलाक देती हूं, मैं तुम्हें तलाक देती हूं और मैं तुम्हें तलाक देती हूं. अपना ख्याल रखना. तुम्हारी पूर्व पत्नी.'

Dubai Princess Divorces: दुबई के प्रधानमंत्री की बेटी शेख माहरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक तौर पर अपने पति शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से 'तलाक' की घोषणा की है. शेख माहरा ने यह तलाक बच्ची को जन्म देने के दो महीने बाद दिया है. शेख माहरा की तरफ से की गई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, कई लोग राजकुमारी की तारीफ कर रहे हैं.

शेख माहरा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'प्रिय पति, चूंकि आप अन्य साथियों के साथ व्यस्त हैं, इसलिए मैं तलाक की घोषणा करती हूं, मैं आपको तलाक देती हूं, मैं आपको तलाक देती हूं, और मैं आपको तलाक देती हूँ. अपना ख्याल रखना. आपकी पूर्व पत्नी.' इस तरह पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है. 

कुछ लोगों ने अकाउंट हैक होने की उम्मीद लगाई
कई लोगों ने देखा कि इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और अपने प्रोफाइल से एक-दूसरे की सभी तस्वीरें हटा दी हैं. कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि इस जोड़े ने एक-दूसरे को ब्लॉक कर दिया है. वहीं कुछ लोगों को लगा कि शायद शेख माहरा का अकाउंट हैक हो गया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shaikha Mahra Mohammed Rashed Al Maktoum (@hhshmahra)

एक यूजर ने पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, 'बुरी खबर, भगवान आपका भला करे.' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे गर्व है, आपके निर्णय पर.' एक यूजर ने राजकुमारी की 'हिम्मत और बहादुरी' की सराहना करते हुए कहा, 'यह जीवन का एक चरण है और यह अच्छाई और कड़वाहट के साथ जारी रहेगा और जीवन किसी के लिए नहीं रुकता.' इस बीच कुछ लोगों ने सवाल किया है कि तलाक तो पति की तरफ से होगा?

2 महीने पहले ही माहरा ने बच्ची को दिया है जन्म
दरअसल, पिछले साल ही मई महीने में इस जोड़े की शादी हुई थी. 12 महीने बाद शेख महरा ने बेटी को जन्म दिया. इस दौरान शेख माहरा ने बच्चे को जन्म देने के अपने 'सबसे यादगार अनुभव' के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की थी. उन्होंने अपने डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारियों को उनकी देखभाल के लिए धन्यवाद दिया था. तस्वीरों में उनके पति शेख माना अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shaikha Mahra Mohammed Rashed Al Maktoum (@hhshmahra)

इन घटनाओं के बीच कुछ सप्ताह पहले ही राजकुमारी ने इंस्टाग्राम पर एक आश्चर्यजनक पोस्ट की थी. इस पोस्ट में वह अपने बच्चे को गोद में लिए नजर आ रही हैं. उन्होंने लिखा, 'सिर्फ हम दोनों.' अब कुछ लोग इस पोस्ट को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं, लोगों का कहना है कि इस पोस्ट से ही उन्होंने सबकुछ ठीक नहीं होने का इशारा कर दिया था.

शेख माहरा संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक की बेटी हैं. वह यूएई में महिला सशक्तिकरण और स्थानीय डिजाइनरों की समर्थक हैं. उनके पास यूके के एक विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में डिग्री है. 

यह भी पढ़ेंः Muharram in Afghanistan: अफगानिस्तान में मुहर्रम पर 'बैन', तालिबानियों ने फाड़े झंडे और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
Explained: छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget