एक्सप्लोरर

दुबई जा रहे हैं तो जरूर करवा लें इंश्‍योरेंस, वरना एयरपोर्ट से ही हो जाएगी 'घर वापसी'! जानें पूरा मामला

दुबई के नए वीजा नियम के कारण वहां जाने वाले भारतीय यात्रियों को वीजा मिलने में मुश्किल हो रही है. नए नियमों में होटल बुकिंग, बैंक स्टेटमेंट और वापसी टिकट जैसे डाक्यूमेंट्स जरूरी कर दिए गए हैं.

Dubai New Visa Rules: दुबई जाने की योजना बना रहे भारतीय यात्रियों को दुबई के वीजा रिजेक्शन में हुई बढ़ोतरी ने परेशान कर दिया है. हाल ही में यूएई ने दुबई के लिए पर्यटक वीजा नियमों को कड़ा कर दिया है, जिससे भारतीय पर्यटकों का दुबई के लिए वीजा रिजेक्ट होना बढ़ गया है. पहले, 99% वीजा आवेदन स्वीकृत होते थे, लेकिन अब रिजेक्शन दर में काफी बढ़ोतरी हुई है. यह बदलाव भारतीय यात्रियों के लिए चिंता का कारण बन गया है.

अपडेट किए गए गाइडलाइन्स के अनुसार वीजा के लिए आवेदन करते समय होटल बुकिंग डॉक्यूमेंट और वापसी टिकट को इमिग्रेशन डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा. ये डाक्यूमेंट्स, पहले केवल हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा मांगे जाते थे, अब अनिवार्य हैं.  

दुबई वीजा के लिए सख्त नियम
क्यूआर कोड के साथ होटल बुकिंग की पुष्टि होनी चाहिए. वापसी टिकट का प्रूफ वेबसाइट पर अपलोड करना होगा. रिश्तेदारों के साथ रहने वालों के लिए आवास का प्रमाण दिखाना होगा. साथ ही दो महीने के वीजा के लिए AED 5,000 (₹1.14 लाख) खाते में होना अनिवार्य है. अब इन दस्तावेज़ों को वीजा आवेदन के समय ही अपलोड करना अनिवार्य है.

दुबई वीजा के लिए न्यूनतम बैंक बैलेंस 
दुबई के वीजा आवेदन प्रक्रिया में सख्ती के बाद, भारतीय यात्रियों को अब बैंक खातों में न्यूनतम बैलेंस रखना अनिवार्य होगा. दुबई वीजा प्राप्त करने के लिए आवेदकों को अपने बैंक खाते में एक न्यूनतम राशि दिखानी होगी, जो वीजा की अवधि पर निर्भर करती है. दो महीने के वीजा के लिए बैंक खाते में कम से कम AED 5,000 (₹1.14 लाख) होना अनिवार्य. तीन महीने के वीजा के लिए बैंक खाते में न्यूनतम AED 3,000 (₹68,000) होना चाहिए.

आगमन पर वीजा विकल्प
भारतीय नागरिक, जिनके पास संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, या यूरोपीय संघ का वीजा या ग्रीन कार्ड है, वे आगमन पर 14-दिन का वीजा प्राप्त कर सकते हैं. यह वीजा 14 दिनों के लिए और बढ़ाया जा सकता है.

दुबई यात्रा के लिए यात्रा बीमा
दुबई के वीज़ा अस्वीकृति मामलों में वृद्धि के बीच, यात्रा बीमा अब भारतीय यात्रियों के लिए अनिवार्य हो गया है. जिससे वीज़ा रिजेक्शन के कारण फ्लाइट टिकट और होटल बुकिंग जैसे खर्चों का रीइंबर्समेंट मिल सकता है. फ्लाइट और होटल बुकिंग पर होने वाले नुकसान को बीमा पॉलिसी के नियमों और शर्तों के तहत कवर किया जाता है.

ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि नए नियम लागू होने के बाद से दुबई के लिए हर 100 वीजा आवेदनों में पांच से छह आवेदन रिजेक्ट किए जा रहे हैं, जबकि पहले यह दर केवल 1-2% थी. यहां तक ​​कि कन्फर्म फ्लाइट टिकट और होटल में ठहरने के बावजूद भी आवेदन खारिज किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- चीन-पाकिस्तान का क्या है प्लान, एक बना रहा लंबी सुरंग तो दूसरे ने तैयार कर ली अमेरिका तक दागने वाली मिसाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
Xप्लेन: क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget