एक्सप्लोरर

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के वकील रूडी गिलियानी कोरोना वायरस से संक्रमित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उनके वकील रूडी गिलियानी कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं. राष्ट्रपति ने रविवार दोपहर ट्वीट कर कहा कि रूडी आप जल्द स्वस्थ हों. हम लोग जल्द मिलेंगे.

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उनके वकील रूडी गिलियानी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. अमेरिका में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और ट्रंप के कई करीबी शीर्ष अधिकारी भी संक्रमित हो चुके हैं.

ट्रंप ने बताया कि न्यूयार्क के पूर्व मेयर गिलियानी (76) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए. राष्ट्रपति चुनाव परिणामों को चुनौती देने के ट्रंप के प्रयासों की खातिर गिलियानी ने हाल में कई राज्यों की यात्राएं की थीं.

राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को ट्वीट कर गिलियानी के संक्रमित होने की पुष्टि की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

गिलियानी ने रविवार सुबह ‘फॉक्स न्यूज’ के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिसमें ट्रंप की ओर से कई राज्यों में दी गई कानूनी चुनौतियों पर उन्होंने चर्चा की थी.

गिलियानी ने बृहस्पतिवार को जॉर्जिया में एक सुनवाई में हिस्सा लिया था, इस दौरान वह कई घंटे तक बिना मास्क के रहे. कई राज्यों के रिपब्लिकन सीनेटर भी बिना मास्क के नजर आए.

गिलियानी बुधवार की रात मिशिगन गए थे, जहां उन्होंने विधायिका की सुनवाई में गवाही दी थी. उस दौरान गिलियानी और उनके बगल में बैठी वकील जेना एलिस ने भी मास्क नहीं पहना था.

जॉर्जिया के डेमोक्रेट सीनेटर जेन जोर्डन ने बृहस्पतिवार को सुनवाई में हिस्सा लिया था और उन्होंने गिलियानी के मास्क नहीं पहनने पर रोष प्रकट किया. जोर्डन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुझे पता नहीं था कि पिछले हफ्ते मैंने जिस खतरे का सामना किया वह ट्रंप के वकील की ओर से था. गिलियानी खचाखच भरे कमरे में सुनवाई के दौरान सात घंटे तक मास्क के बगैर रहे.’’

यह भी पढ़ें- जिनेवा में साढ़े तीन करोड़ साल प्राचीन चीते का कंकाल नीलामी के लिए तैयार, 8 दिसंबर को लगेगी बोली

लंदन में किसान आंदोलन की गूंज, बड़ी संख्या में लोगों ने भारतीय दूतावास के बाहर किया प्रदर्शन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget