एक्सप्लोरर

Donlad Trump On Pakistan: शपथ लेते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा क्या कहा जिससे पाकिस्तान की उड़ी नींद, खत्म हो जाएगा ये दर्जा

डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका पाकिस्तान को गैर-नाटो सहयोगी का दर्जा खत्म कर सकता है. उन्होंने आतंकियों और ड्रग तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है.

Donlad Trump On Pakistan: डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक बयान में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संकेत देते हुए पाकिस्तान को भी कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका अब ड्रग तस्करों को भी आतंकियों का दर्जा देगा और किसी भी देश को मुफ्त में मदद देने की नीति को खत्म करेगा. यह बयान अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान को दिए जाने वाले गैर-नाटो सहयोगी देश के दर्जे पर पुनर्विचार की ओर इशारा करता है.

अमेरिका ने सालों से पाकिस्तान को गैर-नाटो सहयोगी देश का दर्जा दिया है, जिसके बदले पाकिस्तान को हर साल अरबों डॉलर की आर्थिक मदद मिलती रही है. ट्रंप के बयान से साफ है कि वे इस विशेष दर्जे को खत्म करने पर विचार कर रहे हैं. इससे पहले, ट्रंप प्रशासन के एक सहयोगी ने भी इस दिशा में संकेत दिए थे.

आतंकवाद और ड्रग तस्करों पर सख्त रुख
ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार आतंकी संगठनों और ड्रग तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी. उन्होंने ड्रग तस्करों को आतंकियों के समान दर्जा देने की बात कही, जिससे इन पर सख्त प्रतिबंध और कार्रवाई की जा सके.

पाकिस्तान के लिए क्या मायने रखता है यह संदेश?
अगर अमेरिका पाकिस्तान को गैर-नाटो सहयोगी देश का दर्जा खत्म करता है, तो पाकिस्तान को मिलने वाली अरबों डॉलर की अमेरिकी सहायता बंद हो सकती है. यह पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव डाल सकता है, जो पहले से ही वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रही है. ट्रंप के इस बयान ने पाकिस्तान में चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि अमेरिका की सहायता पर उसकी निर्भरता काफी हद तक रही है.

अमेरिकी संसद में ड्राफ्ट पेश किया गया
बता दें कि इससे पहले बीते हफ्ते ही अमेरिकी संसद में पाकिस्तान का प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी देश का दर्जा खत्म करने को लेकर ड्राफ्ट पेश किया गया था, जिसे रिपब्लिकन पार्टी के एक प्रभावशाली सांसद और  संघीय सरकार निगरानी उपसमिति के अध्यक्ष एंडी बिग्स ने पेश किया था. इसे निचले सदन में दिखाया गया था. ड्राफ्ट में लिखा गया था कि पाकिस्तान अपने यहां हक्कानी नेटवर्क पर एक्शन करता है तो वो इसे जारी रखेंगे वरना नहीं.

ये भी पढ़ें: Donald Trump News: राष्ट्रपति बनते ही बढ़ी ट्रंप की मुश्किलें, मुकदमा दर्ज, मस्क पर भी आई 'आफत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget