एक्सप्लोरर

'50 दिन के भीतर बंद करो युद्ध', ट्रंप ने दी पुतिन को धमकी, कहा- बात नहीं मानी तो रूस पर लगेगा 100 परसेंट टैरिफ

Donald Trump Warns Russia: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्र्ंप ने कहा कि इस बार अमेरिका रूस पर 100 फीसदी सेकेंडरी टैरिफ लगाएगा. उन्होंने कहा कि पुतिन अच्छे से बात करते हैं और फिर रात में बम गिरा देते हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का धमकी दी है. ट्रंप ने सोमवार (14 जुलाई 2025) को कहा कि अगर  50 दिनों के भीतर यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ तो रूस पर कड़े टैरिफ लगाए जाएंगे.

'रूस पर 100% सेकेंडरी टैरिफ लगाएगा अमेरिका'

ट्रंप ने कहा कि इस बार अमेरिका रूस पर 100 फीसदी सेकेंडरी टैरिफ लगाएगा. उन्होंने व्हाइट हाउस में नाटो महासचिव मार्क रूट के साथ ओवल ऑफिस बैठक के दौरान यह घोषणा की. उन्होंने कहा, "मैं व्यापार का उपयोग कई चीजों के लिए करता हूं, लेकिन यह जंग को खत्म करने में अच्छा साबित होगा. मैं पुतिन को हत्यारा नहीं कहना चाहता, लेकिन वे एक कठोर व्यक्ति हैं."

रात में लोगों पर बम गिराते हैं पुतिन- ट्रंप

ट्रंप ने कहा, "मैं राष्ट्रपति पुतिन से निराश हूं, क्योंकि मुझे लगा था कि दो महीने पहले हम युद्ध खत्म करने का समझौता कर लेंगे. मुझे लगता था कि वो जो कहते हैं, वो करते हैं. वो इतनी खूबसूरती से बात करते हैं फिर रात में लोगों पर बम गिरा देते हैं. मुझे ये पसंद नहीं है"

ट्रंप पहले भी सेकेंडरी टैरिफ की बात कर चुके हैं, जो रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर लगाए जाएंगे. नाटो महासचिव के साथ बैठक में ट्रंप ने यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने की जानकारी दी, जिसमें पैट्रियट मिसाइल सिस्टम भी शामिल है. उन्होंने कहा कि नाटो अमेरिका से अरबों का सैन्य हथियार करेगा, जो यूक्रेन को पहुंचाए जाएंगे.

रूस पर प्रतिबंध लगाने की सोच रहा अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्ंप ने पिछले हफ्ते भी कहा था कि वह पुतिन से खुश नहीं हैं और रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध में बढ़ती मौतों पर निराशा जाहिर की थी.

ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान युद्ध को जल्द खत्म करने का वादा किया था. ट्रंप के अनुसार पुतिन ने शांति की बात तो की थी, लेकिन वे यूक्रेन के शहरों पर हमले भी जारी रखे हुए थे.

ये भी पढ़ें : लाहौर से कराची जाना था, लेकिन पहुंचा दिया सऊदी अरब! पाकिस्तानी एयरलाइंस की चूक से इंजीनियर की लगी लंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget