एक्सप्लोरर

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर गिरे तीन रॉकेट, राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर लगाया हमले का आरोप

बगदाद के भारी सुरक्षा वाले ग्रीन जोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को कम से कम तीन रॉकेटों से निशाना बनाया गया. दूतावास की सी-रैम रक्षा प्रणाली के इस्तेमाल से रॉकेटों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया.

अमेरिका और ईरान के बीत दुश्मनी खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान ने बीती रात बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट से हमला किया. राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद तीनों रॉकेट की तस्वीरें ट्वीट की हैं. उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर होता जा रहा है.

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा, "बगदाद में हमारा दूतावास पर रविवार को तीन रॉकेटों से हमला किया गया. ये रॉकेट विफल रहे. पता है ये तीनों रॉकेट कहां से थे- ईरान. ईरान के कुछ दोस्तों को सलाह है- अगर एक भी अमेरिकी मारा जाता है, तो ईरान इसका जिम्मेदार होगा."

रविवार को इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा था कि बगदाद के भारी सुरक्षा वाले ग्रीन जोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को कम से कम तीन रॉकेटों से निशाना बनाया गया. दूतावास की सी-रैम रक्षा प्रणाली के इस्तेमाल से रॉकेटों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया.

बगदाद में हमले जारी बगदाद में हमले की लगातार खबरें आती रहती हैं. नौ दिन पहले इराकी काउंटर-टेररिज्म सर्विस (सीटीएस) ने नीनवे प्रांत में एक ऑपरेशन के दौरान इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 42 आतंकवादियों को मार गिराया था. एक बयान में सेना के हवाले से बताया, खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए इराकी और अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन विमानों द्वारा समर्थित सीटीएस बल ने आईएस के पुराने गढ़ मोसुल की प्रांतीय राजधानी के दक्षिण में अइन अल-जहश क्षेत्र में बमबारी की.

इराकी बलों के कमांडर-इन-चीफ के प्रवक्ता याहिया रसूल ने बयान में कहा, "सीटीएस बल लगातार दो दिनों से क्षेत्र में आईएस आतंकवादियों के साथ संघर्ष कर रहा था. सैनिकों ने आईएस के आतंकवादियों को सुरंगों और गुफाओं में अपने ठिकानों से बाहर आने के लिए मजबूर किया और सीटीएस सैनिकों ने कई ठिकानों पर हाथों से भी ग्रैनेड फेंके. ऑपरेशन में 42 आईएस आतंकवादी मारे गए, जिसमें उनके पांच स्थानीय नेता भी शामिल थे और उनके ठिकानों से कई हथियार और गोला बारूद भी जब्त किए गए हैं."

इससे पहले सितंबर में बगदाद एयरपोर्ट पर तीन कत्यूषा रॉकेट से हमले की जानकारी सामने आई थी. जेओसी ने कहा था कि रॉकेट में से एक हवाईअड्डे पर कार पार्क में जा गिरा, जिससे नागरिकों के चार कारों को नुकसान पहुंचा.

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन में कोरोना के एक और स्ट्रेन से हड़कंप, साउथ अफ्रीका से आ रहे लोगों की रोकी यात्रा, लॉकडाउन सख्त

अजब-गजब: होटल में खाना खाने आए एक शख्स ने ₹0.74 के बिल पर टिप में दिए 4 लाख रुपए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget