एक्सप्लोरर

खामेनेई की चेतावनी के बाद भड़के ट्रंप, बोले- 'नहीं माना ईरान तो फिर से करेंगे बमबारी'

Donald Trump on Iran: ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान यूरेनियम संवर्धन जारी रखता है तो अमेरिका बिना किसी सवाल फिर से कार्रवाई करेगा. खामेनेई की धमकी के एक दिन बाद ट्रंप का बयान सामने आया है.

Donald Trump on Iran: मिडिली ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर के बाद भी कई मुद्दों पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (27 जून 2025) को एक बार फिर ईरान को धमकी दी है. उन्होंने कहा कि यदि ईरान यूरेनियम संवर्धन जारी रखता है तो अमेरिका बिना किसी सवाल को उस पर दोबारा बमबारी करेगा.

अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को दी सलाह

व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने ईरान को सलाह दी कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू न करने के लिए अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण (International Inspection) के लिए तैयार हो जाए. ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह ईरान के साथ होने वाली वार्ता के दौरान यह मांग करेंगे कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी या किसी अन्य संगठन को निरीक्षण करने के लिए अधिकृत किया जाए. इस पर ट्रंप ने कहा कि ईरान को सहयोग करना होगा.

खामेनेई ने अमेरिका को चेताया

डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की धमकी के एक दिन बाद आया है. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों तक ईरान की पहुंच है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई कर सकता है. उन्होंने कहा कि अगर दुश्मन आक्रमण करता है तो भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

खामेनेई ने कहा, "हमने उनके अल-उदीद एयर बेस पर हमला किया और उसे नुकसान पहुंचाया, जो इस क्षेत्र में अमेरिका के प्रमुख ठिकानों में से एक है. यह अमेरिका के मुंह पर करारा तमाचा है."

ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के जरिए अमेरिका ने 22 जून 2025 को ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमला कर उसे तबाह कर दिया. इस मिशन में 125 से अधिक विमान, 7 B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स और 30 से ज्यादा टोमाहॉक मिसाइलें शामिल थे. इसके जवाब में ईरान ने कतर में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया. ईरान ने कतर के अल उदीद एयरबेस पर 6 मिसाइलें दागी जिसके बाद मिडिल ईस्ट में तनाव काफी बढ़ गया.

ये भी पढ़ें : उल्टा चोर कोतवाल को डांटे! PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर बोले- 'आतंकवाद फैलाने वाला सबसे बड़ा देश भारत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
'हर तरह का विकल्प...', सिंधु के पानी को लेकर फिर बौखलाया पाकिस्तान, आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
'हर तरह का विकल्प...', सिंधु के पानी को लेकर फिर बौखलाया पाकिस्तान, मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई तबाही, दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
चीन ने न्यूक्लियर सबमरीन से दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, प्रशांत महासागर में मचा हड़कंप, घबराया अमेरिका
चीन ने न्यूक्लियर सबमरीन से दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, प्रशांत महासागर में मचा हड़कंप, घबराया अमेरिका

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget