एक्सप्लोरर

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे! PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर बोले- 'आतंकवाद फैलाने वाला सबसे बड़ा देश भारत'

पाकिस्तानी सेना के चीफ जनरल आसिम मुनीर ने भारत और हिंदुओं के खिलाफ एक भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके बाद जिहादी संगठनों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर आतंकी हमले किया था.

Asim Munir blames India for Terrorism: उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहावत पाकिस्तान के फेल्ड (फील्ड) मार्शल आसिम मुनीर पर सटीक बैठती है. ऐसा इसलिए क्योंकि मुनीर ने भारत पर आतंकवाद फैलाने वाले सबसे बड़े देश होने का आरोप मढ़ दिया है.

शुक्रवार (27 जून) को मुनीर ने रावलपिंडी में एक कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला. मुनीर ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को भारत की घरेलू समस्या बताते हुए पल्ला झाड़ने की कोशिश की.

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, बौखला गया मुनीर

पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल) के बाद जिस तरह भारत ने दुनियाभर में पाकिस्तान को बेनकाब किया है, उससे मुनीर की बौखलाहट लाजमी है. पहलगाम हमले से पहले भी मुनीर ने भारत और हिंदुओं के खिलाफ एक भड़काऊ भाषण दिया था.

मुनीर के भड़काऊ भाषण के बाद पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला

मुनीर के भाषण के बाद ही पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाली जिहादी संगठनों ने पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों के नरसंहार की साजिश रची, जिसमें कुल 26 पर्यटक मारे गए. इस नरसंहार के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर छेड़ते हुए पाकिस्तान में नौ (09) आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. साथ ही पाकिस्तानी वायुसेना के 11 एयरबेस भी बर्बाद किए गए थे.

ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई रुकने पर कहा- अल्लाह का शुक्र है

कार्यक्रम के दौरान मुनीर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत से सीजफायर के लिए अल्लाह का शुक्र भी अदा किया. जबकि हकीकत यह है कि पाकिस्तान के आग्रह पर ही भारत ने सैन्य कार्रवाई रोकी थी. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में एंट्री मारी और सीजफायर का क्रेडिट ले लिया. ट्रंप की एंट्री से पाकिस्तान, अमेरिका का इतना मुरीद हो गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित कर दिया.

SCO समिट में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को आतंकवाद का एपिसेंटर बताया

गुरुवार (26 जून) को ही भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के चिंगदाओ में चल रही शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में पाकिस्तान को वैश्विक आतंकवाद का एपीसेंटर बताते हुए भिगो-भिगोकर मारा था. राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले फ्रंट, द रजिस्टेंस फोर्स (TRF) को पाकिस्तान में पलने-बढ़ने वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को ही प्रॉक्सी करार दिया था. इस बैठक में रूस और चीन के अलावा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी मौजूद थे.

भारत-अफगानिस्तान की नजदीकियों में दरार डालने की कोशिश कर रहा मुनीर

मुनीर ने इस्लामिक राष्ट्र होने की दुहाई देते हुए पड़ोसी देश अफगानिस्तान से भी भारत से संबंध विच्छेद करने का आह्वान किया है. भारत की अफगानिस्तान से बढ़ती नजदीकियां भी पाकिस्तानी सेना प्रमुख को फूटी आंख नहीं सुहा रही है. ऐसे में मुनीर ने अफगानिस्तान को भारत से जुड़ी संस्थाओं और संगठनों से संबंध न रखने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री की बात नहीं मान रहा कोर्ट, नेतन्याहू पर चलेगा भ्रष्टाचार का केस!

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोखे से अमेरिकी नागरिक बने हरिंदर सिंह, गलत पहचान बताकर ली नागरिकता
धोखे से अमेरिकी नागरिक बने हरिंदर सिंह, गलत पहचान बताकर ली नागरिकता
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget